• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

थाना दिवस–जनसुनवाई: दिल्ली में 10 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान, एलजी ने मौर्या एन्क्लेव थाने में सुनीं लोगों की समस्याएं

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
September 20, 2026
in News
0
320
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस की नागरिक-केंद्रित पहल ‘थाना दिवस–जनसुनवाई’के तहत शनिवार को राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों के थानों में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर-पश्चिम जिले के थाना मौर्या एन्क्लेव में आयोजित जनसुनवाई में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू स्वयं पहुंचे और करीब 250 लोगों की मौजूदगी में आम नागरिकों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

You Might Also Like

जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

उपराज्यपाल ने जनसुनवाई के दौरान लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को दर्ज कर उनका शीघ्र परीक्षण करने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जून 2026 में दोबारा शुरू किए गए थाना दिवस–जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अब तक 1,309 जनसुनवाई सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इन सत्रों के माध्यम से 10 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया है। वहीं, करीब 11 हजार नागरिक अब तक इन जनसुनवाई कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी शिकायतें, सुझाव और सहायता संबंधी समस्याएं पुलिस के सामने रख चुके हैं।

इस पहल को दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद जून 2026 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना तथा पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करना है।

थाना दिवस–जनसुनवाई के दौरान नागरिक पुलिस से जुड़ी शिकायतों, सार्वजनिक सुरक्षा, सहायता की जरूरत, सुझाव और अन्य समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। योजना के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाती है, जिससे शिकायतों की निगरानी और उनके शीघ्र समाधान में मदद मिलती है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में यह जनसुनवाई कार्यक्रम हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना और शिकायत निवारण व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करना है।

Previous Post

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Next Post

अजमल खान पार्क में दिल्ली पुलिस का ‘वी केयर’ जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा पर दिया जोर

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

by Shahzad Ahmed
November 23, 2026
0

मां और बहन की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था युवक, अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर किया...

जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

by Shahzad Ahmed
November 23, 2026
0

हौज काजी थाने में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर एमसीडी के साथ समन्वय बनाकर...

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

by Shahzad Ahmed
November 21, 2026
0

सब्जी मंडी थाना और महिला थाना नॉर्थ में लगाई जनसुनवाई, पुलिसकर्मियों से भी किया सीधा संवाद; महिला सुरक्षा, पीड़ितों की...

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

by Shahzad Ahmed
November 17, 2026
0

आईआईटीएफ 2026 में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, स्कूली बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए दिया सुरक्षित...

Next Post
अजमल खान पार्क में दिल्ली पुलिस का ‘वी केयर’ जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा पर दिया जोर

अजमल खान पार्क में दिल्ली पुलिस का ‘वी केयर’ जागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा पर दिया जोर

Section 69 - press conference against doctor

BNS Section 69 FIR: IAP Joint Secretary (East Zone) के खिलाफ महिला Physiotherapist की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां
  • जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार
  • बच्चों का शिक्षा का अधिकार क्या है? Article 21A, Article 45 और RTE Act 2009 आसान भाषा में
  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां
  • जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार
  • बच्चों का शिक्षा का अधिकार क्या है? Article 21A, Article 45 और RTE Act 2009 आसान भाषा में
  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

Most Viewed

  • जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां
  • जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार
  • बच्चों का शिक्षा का अधिकार क्या है? Article 21A, Article 45 और RTE Act 2009 आसान भाषा में

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.