• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मुठभेड़ में खूंखार अपराधी रोमिल वोहरा ढेर, 3 लाख का इनामी था

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
June 24, 2025
in Crime News, News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से वांछित खूंखार अपराधी रोमिल वोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹3 लाख का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर घायल हुए हैं।

You Might Also Like

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (स्पेशल सेल दिल्ली) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून की रात हरियाणा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रोमिल दिल्ली में किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस इनपुट पर हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

24 जून की सुबह हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास दक्षिणी दिल्ली में अपराधी रोमिल से आमना-सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, रोमिल ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें हरियाणा और दिल्ली पुलिस का एक-एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में रोमिल को भी गोली लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

https://x.com/DelhiPolice/status/1937497587919049200?t=rtFQm3Z4Yc4lFphrjX5C-w&s=19

प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि रोमिल वोहरा, यमुनानगर (हरियाणा) का निवासी था और पिछले दो महीनों में कई जघन्य हत्याओं में शामिल रहा है। वह कुरुक्षेत्र के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। इसके अतिरिक्त, वह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित था।

जांच में सामने आया है कि रोमिल हरियाणा में सक्रिय खतरनाक गैंग के संपर्क में था। इस गैंग के सरगना वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा (जिसे बैंकॉक से प्रत्यर्पित किया गया) और उसके भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा (जो विदेश में रह रहा है) ने हालिया हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी।

यह मुठभेड़ दिल्ली और हरियाणा पुलिस के बेहतर समन्वय का परिणाम रही, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बड़े अपराध को टाला जा सका। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Crimeindelhi.com

Tags: delhi policespecial cell
Previous Post

करोल बाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: वांछित घोषित अपराधी गिरफ्तार, लंबे समय से भाग रहा था आरोपी

Next Post

दिल्ली पुलिस को मिला नया सामुदायिक उपहार — उपराज्यपाल ने किया ‘मंगल सदन’ का उद्घाटन

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

by Shahzad Ahmed
October 9, 2026
0

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी प्रतिबंधों के...

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

by Ravi Tondak
October 2, 2026
0

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा? Section 7, Trap और Section 17A समझिए किसी पुलिस अधिकारी या अन्य...

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

Next Post
दिल्ली पुलिस को मिला नया सामुदायिक उपहार — उपराज्यपाल ने किया ‘मंगल सदन’ का उद्घाटन

दिल्ली पुलिस को मिला नया सामुदायिक उपहार — उपराज्यपाल ने किया ‘मंगल सदन’ का उद्घाटन

सेंट्रल डिस्ट्रिक जामा मस्जिद पुलिस की सतर्कता से जेबकतरा मौके पर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

सेंट्रल डिस्ट्रिक जामा मस्जिद पुलिस की सतर्कता से जेबकतरा मौके पर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?

Most Viewed

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.