• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

स्पा में 22 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्वाति मालीवाल ने पुलिस और दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
August 6, 2022
in Crime News
0
326
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के एक स्पा में 22 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी किया है । दिल्ली महिला आयोग में एक 22 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज की जिसमे उसने एक स्पा में उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने  27.07.2022 को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ‘द ओशन स्पा’ में मसाज करने की नौकरी शुरू की थी। उसने बताया कि 04.08.2022 को स्पा के मैनेजर ने उसे एक ग्राहक से मिलवाया और फिर उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलकर कोई नशीला पदार्थ पिलाया, उसके बाद मैनेजर और ग्राहक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

You Might Also Like

Fake e-Challan Scam: फर्जी चालान के नाम पर हो रहा Cyber Fraud, I4C ने जारी की चेतावनी

दिल्ली में PAN-India Cyber Investment Fraud का भंडाफोड़

Delhi Cantt: BMW allegedly hits woman, 48-year-old dies

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने आज शिकायतकर्ता से मुलाकात की जिसने अपनी भयावह आपबीती सुनाई। उसने यह भी बताया कि जब उसने स्पा के मालिक को बलात्कार की घटना के बारे में बताया, तो उसने उसे रिश्वत देने की कोशिश की।

आयोग ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।दिल्ली पुलिस को भेजे गए नोटिस में आयोग अध्यक्ष ने मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी मांगी है ।इसके अलावा आयोग ने नगर निगम और दिल्ली पुलिस से पूछा है कि क्या स्पा के पास वैध लाइसेंस है और अगर नहीं है तो फिर वह कैसे चल रहा था। स्पा के बिना लाइसेंस चलने की स्थिति में आयोग ने बिना वैध लाइसेंस के स्पा चलाने के मामले में चूक के लिए जिम्मेदार नगर निगम और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और उन पर की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी है । आयोग ने घटना के बाद स्पा के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है। साथ ही, आयोग ने जनवरी 2021 से नगर निगम और दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए निरीक्षणों के बारे में पूछताछ की है। आयोग ने उन्हें 08.08.2022 तक जानकारी प्रदान करने के लिए कहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, ”पूरे दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जा रहे हैं । इनमें से अधिकांश मामले दर्ज नहीं होते हैं क्योंकि आरोपी व्यक्ति लड़कियों को चुप कराने के लिए धमकियों और ब्लैकमेल का सहारा लेते हैं। 22 साल की इस लड़की को स्पा ने यह आश्वासन देकर नियुक्त किया था कि उसे केवल महिलाओं की मालिश करने के लिए कहा जाएगा। मगर उसके साथ प्रबंधक और एक ग्राहक ने बलात्कार किया। दिल्ली में अवैध स्पा को संचालित करने की अनुमति क्यों है? स्पा में चल रहे देह व्यापार के रैकेट को रोकने में अधिकारी क्यों विफल रहते हैं? इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

CrimeinDelhi.com

Tags: delhi commission for women
Previous Post

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक कुख्यात हत्यार तस्कर को किया गिरफतार

Next Post

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आईएनए बाजार के एकीकृत सुविधा बूथ, अलकनंदा बाजार के गुलाबी बूथ और ग्रेटर कैलाश, दक्षिण जिला के पुलिस स्टेशन में युवा केंद्र का दौरा किया

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

Fake e-challan scam awareness

Fake e-Challan Scam: फर्जी चालान के नाम पर हो रहा Cyber Fraud, I4C ने जारी की चेतावनी

by CrimeinDelhi
August 12, 2026
0

अगर आपके मोबाइल पर अचानक traffic challan का message आए और उसमें payment के लिए कोई link या suspicious app...

delhi-cyber-investment-fraud-9-arrested-15-71-crore

दिल्ली में PAN-India Cyber Investment Fraud का भंडाफोड़

by Ravi Tondak
August 11, 2026
0

दिल्ली पुलिस के Cyber Police Station, South-West District ने एक कथित संगठित PAN-India cyber investment fraud और mule account syndicate...

Delhi woman run over by bmw on way home after work

Delhi Cantt: BMW allegedly hits woman, 48-year-old dies

by Ravi Tondak
August 11, 2026
0

A 48-year-old woman died after being allegedly hit by a BMW in the Delhi Cantonment area on Tuesday, August 11....

delhi cyber crime fraud arrested case

दिल्ली में साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

by Ravi Tondak
August 11, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 9 लोगों को...

Next Post
दिल्ली के उपराज्यपाल ने आईएनए बाजार के एकीकृत सुविधा बूथ, अलकनंदा बाजार के गुलाबी बूथ और ग्रेटर कैलाश, दक्षिण जिला के पुलिस स्टेशन में युवा केंद्र का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आईएनए बाजार के एकीकृत सुविधा बूथ, अलकनंदा बाजार के गुलाबी बूथ और ग्रेटर कैलाश, दक्षिण जिला के पुलिस स्टेशन में युवा केंद्र का दौरा किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पुलिस मुख्यालय से तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पुलिस मुख्यालय से तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • Fake e-Challan Scam: फर्जी चालान के नाम पर हो रहा Cyber Fraud, I4C ने जारी की चेतावनी
  • हर घर तिरंगा 2026: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति से सराबोर हुआ दिल्ली पुलिस मुख्यालय
  • e-FIR क्या है? BNSS की धारा 173 के तहत Online शिकायत देने के नियम समझिए
  • दिल्ली में PAN-India Cyber Investment Fraud का भंडाफोड़
  • Delhi Cantt: BMW allegedly hits woman, 48-year-old dies
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • Fake e-Challan Scam: फर्जी चालान के नाम पर हो रहा Cyber Fraud, I4C ने जारी की चेतावनी
  • हर घर तिरंगा 2026: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति से सराबोर हुआ दिल्ली पुलिस मुख्यालय
  • e-FIR क्या है? BNSS की धारा 173 के तहत Online शिकायत देने के नियम समझिए
  • दिल्ली में PAN-India Cyber Investment Fraud का भंडाफोड़

Most Viewed

  • Fake e-Challan Scam: फर्जी चालान के नाम पर हो रहा Cyber Fraud, I4C ने जारी की चेतावनी
  • हर घर तिरंगा 2026: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति से सराबोर हुआ दिल्ली पुलिस मुख्यालय
  • e-FIR क्या है? BNSS की धारा 173 के तहत Online शिकायत देने के नियम समझिए

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.