• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
November 12, 2026
in Crime News, News
0
320
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोरी की छह वारदातों का खुलासा, हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, एसी की कॉपर वायर और पानी की मोटर बरामद

You Might Also Like

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की हौज काजी थाना पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इलाके के एक घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान आकाश उर्फ काले (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 14 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ चोरी की छह वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को हौज काजी थाने में एक मकान में चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके कमरे में चार्जिंग पर रखे दो मोबाइल फोन और पैंट की जेब में रखा काले रंग का पर्स गायब था। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, मूल पैन कार्ड और इंडियन बैंक का डेबिट कार्ड रखा हुआ था। जांच में पता चला कि चोर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुआ था। इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले को सुलझाने के लिए पीपी हिम्मतगढ़ की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान आकाश उर्फ काले की भूमिका सामने आई। पुलिस को 10 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा हिम्मतगढ़ इलाके में किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, वीवो और सैमसंग के दो मोबाइल फोन, एसी की कॉपर वायर व पाइप, एक पानी की मोटर और शिकायतकर्ता का पर्स बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर हौज काजी, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और एनसीआर क्राइम ब्रांच से जुड़े कुल छह संपत्ति संबंधी मामलों का खुलासा हुआ है।

इस कार्रवाई में एसआई राजेश्वर परमार, एएसआई वीरेंद्र, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल जसवंत और कांस्टेबल विनोद की अहम भूमिका रही। पूरी कार्रवाई एसएचओ अमरेंद्र कुमार की निगरानी और एसीपी कमला मार्केट राजीव भारद्वाज के मार्गदर्शन में की गई।

 

Tags: central districtdelhi policePolice station houz qazi
Previous Post

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

by Shahzad Ahmed
November 9, 2026
0

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर राजधानी दिल्ली...

पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
November 6, 2026
0

रामलीला मैदान से पकड़ा गया आरोपी अशोक कुमार टुडू, वारदात में इस्तेमाल यूटिलिटी कटर बरामद; कोर्ट ने 14 दिन की...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद

by Shahzad Ahmed
November 5, 2026
0

कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत था आरोपी, 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का है आरोप; एक साल...

यूपी में वरिष्ठ अधिवक्ता Gayadeen Ahirwar की अपहरण के बाद हत्या, मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

यूपी में वरिष्ठ अधिवक्ता Gayadeen Ahirwar की अपहरण के बाद हत्या, मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

by Ravi Tondak
November 4, 2026
0

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में वरिष्ठ अधिवक्ता और कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष Gayadeen Ahirwar की कथित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
  • दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां
  • पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद
  • सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: पत्नी को ‘Stupid’ और ‘Useless’ कहना क्या IPC Section 498A के तहत Cruelty है?
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
  • दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां
  • पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद

Most Viewed

  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
  • दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां
  • पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.