• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Events

80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में शान से लहराया तिरंगा

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
August 15, 2026
in Events, News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश खुराना ने किया ध्वजारोहण, शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि; अधिकारियों और जवानों के समर्पण को सराहा

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस का स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 29 महिलाएं रेस्क्यू; 6 एफआईआर दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार

जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

नई दिल्ली, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में देशभक्ति और गौरव से सराबोर माहौल देखने को मिला। पुलिस मुख्यालय के लॉन में आयोजित समारोह के दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (P&FD) राजेश खुराना ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से दिल्ली पुलिस परिवार के सभी सदस्यों, उनके परिजनों और पुलिस मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देती है।

राजेश खुराना ने कहा कि स्वतंत्रता, न्याय, समानता और सम्मान जैसे मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से एक पुलिस बल के रूप में दिल्ली पुलिस का दायित्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध की रोकथाम और उसके खुलासे के लिए प्रभावी कार्रवाई करना तथा हर चुनौती का पेशेवर दक्षता, क्षमता और संवेदनशीलता के साथ सामना करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। कई बार वे अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहते हैं।

इस अवसर पर विशेष पुलिस आयुक्त ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले दिल्ली पुलिस के वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा और राष्ट्र उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ, जहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Tags: delhi policeHappy independence day
Previous Post

80 साल की आज़ादी: उपलब्धियों के बीच वो भारत जिसे अभी बहुत कुछ मिलना बाकी है

Next Post

मेरठ में 5 मिनट की देरी पर Blinkit Delivery Boy से मारपीट, CCTV Video Viral; Couple पर FIR

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस का स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 29 महिलाएं रेस्क्यू; 6 एफआईआर दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
November 27, 2026
0

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी, डिकॉय कस्टमर के जरिए कथित देह व्यापार का खुलासा; पटेल नगर...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

by Shahzad Ahmed
November 23, 2026
0

मां और बहन की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था युवक, अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर किया...

जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

by Shahzad Ahmed
November 23, 2026
0

हौज काजी थाने में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर एमसीडी के साथ समन्वय बनाकर...

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

by Shahzad Ahmed
November 21, 2026
0

सब्जी मंडी थाना और महिला थाना नॉर्थ में लगाई जनसुनवाई, पुलिसकर्मियों से भी किया सीधा संवाद; महिला सुरक्षा, पीड़ितों की...

Next Post
Meerut delivery boy assault CCTV video

मेरठ में 5 मिनट की देरी पर Blinkit Delivery Boy से मारपीट, CCTV Video Viral; Couple पर FIR

Delhi Manjha Ban के बावजूद हादसे क्यों

Delhi में Manjha Ban के बावजूद हादसे क्यों नहीं रुक रहे? Bikers, बच्चों और Power Lines पर बढ़ता खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली पुलिस का स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 29 महिलाएं रेस्क्यू; 6 एफआईआर दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार
  • Temporary Injunction क्या है? Court कब रोक लगा सकती है? Order 39 CPC Explained
  • जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां
  • जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार
  • बच्चों का शिक्षा का अधिकार क्या है? Article 21A, Article 45 और RTE Act 2009 आसान भाषा में
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली पुलिस का स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 29 महिलाएं रेस्क्यू; 6 एफआईआर दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार
  • Temporary Injunction क्या है? Court कब रोक लगा सकती है? Order 39 CPC Explained
  • जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां
  • जहां गलियां तंग हैं, वहां समस्याओं का दायरा बड़ा है… उन्हीं गलियों में पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार

Most Viewed

  • दिल्ली पुलिस का स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 29 महिलाएं रेस्क्यू; 6 एफआईआर दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार
  • Temporary Injunction क्या है? Court कब रोक लगा सकती है? Order 39 CPC Explained
  • जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला, 9 जवान घायल; चितली कब्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.