• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

SIR ड्यूटी के दौरान महिला BLO से अभद्रता का आरोप, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में चार गिरफ्तार

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
July 16, 2026
in Crime News, News
0
327
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,पुरानी दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं पीजीटी (स्पेशल एजुकेशन टीचर) के साथ कथित अभद्रता, अपमानजनक व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शिक्षिका 5 जुलाई 2026 को फाटक तेलियान इलाके में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और प्रपत्र वितरण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से उनके विरोध के बावजूद उनका BLO रजिस्टर उनकी गोद में रखकर उस पर हस्ताक्षर कर दिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, SIR के फॉर्म लेने से इनकार किया और ऐसा व्यवहार किया जिससे उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा। इसके कारण वह अपना सरकारी दायित्व सुचारु रूप से नहीं निभा सकीं।

घटना 5 जुलाई को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को 15 जुलाई को मिली। शिकायतकर्ता पहले ओल्ड दिल्ली के एडीएम के पास पहुंचीं, जिन्होंने मामले से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल शिकायतकर्ता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने में देरी इसलिए हुई क्योंकि वह इस पूरे मामले में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह-मशविरा कर रही थीं और उचित कानूनी कार्रवाई को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त कर रही थीं।

पुलिस ने शिकायत, उपलब्ध तथ्यों और अन्य सामग्री का सत्यापन किया। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 221, 132, 79, 74 तथा 3(5)के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद शिकायत में नामजद सभी चार आरोपियों को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सबरीन (44 वर्ष), अतीक-उर-रहमान (58 वर्ष), मोहम्मद आसिफ (50 वर्ष) और मोहम्मद आफताब (44 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी तुर्कमान गेट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि चुनाव संबंधी कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, धमकी या सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

दिल्ली में हत्या के मामलों में 23.3% की बढ़ोतरी

Next Post

दिल्ली पुलिस को मिला नया मुखिया, IPS अनुराग कुमार ने संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस सहायता को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार भी रहे मौजूद, स्कूल की ई-मैगजीन ‘साहस’ का हुआ ई-लोकार्पण नई दिल्ली,दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव...

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
October 27, 2026
0

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 दोपहिया वाहन बरामद; कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, 10 घोषित बदमाश भी...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

by Shahzad Ahmed
October 24, 2026
0

नई दिल्ली,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था की...

Next Post
दिल्ली पुलिस को मिला नया मुखिया, IPS अनुराग कुमार ने संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार

दिल्ली पुलिस को मिला नया मुखिया, IPS अनुराग कुमार ने संभाला पुलिस कमिश्नर का पदभार

Cheque bounce section 138 NI ACT

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Explained: Why the Delhi High Court Upheld His Conviction Under Section 138 NI Act

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद
  • दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

Most Viewed

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.