• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

डिजिटल आतंक का पर्दाफाश: चीन–ताइवान–पाकिस्तान–नेपाल से संचालित ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी सिंडिकेट ध्वस्त

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
January 11, 2026
in Crime News, News
0
322
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली डीसीपी आईएफएसओ IFSO विनीत कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (IFSO यूनिट) ने हाल के वर्षों की सबसे बड़ी और गंभीर साइबर क्राइम कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह चीन, ताइवान, पाकिस्तान, नेपाल और कंबोडिया से संचालित हो रहा था और “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर आतंक व राष्ट्रीय सुरक्षा का डर दिखाकर देशभर के नागरिकों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका था।

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद

कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में FIR No. 305/25 के तहत बीएनएस, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सितंबर 2025 से आरोपी खुद को एटीएस अधिकारी बताकर लोगों को कॉल कर रहे थे। पीड़ितों को पहलगाम आतंकी हमले और दिल्ली ब्लास्ट जैसे मामलों से जोड़ने की झूठी धमकी दी जाती थी और कहा जाता था कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी मानसिक दबाव को “डिजिटल अरेस्ट” कहा गया, जिसके तहत पीड़ितों से तुरंत पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते थे।

जांच में सामने आया कि ठग गिरोह अवैध सिम्बोक्स सिस्टम का इस्तेमाल कर विदेश से आने वाली कॉल को भारतीय नंबर के रूप में दिखाता था।

कॉल को जानबूझकर 2G नेटवर्क पर रूट किया जाता था,IMEI नंबर बदलकर और घुमाकर जांच एजेंसियों को गुमराह किया जाता था,एक ही नंबर दिन में अलग-अलग शहरों से चलता दिखता था।

तकनीकी जांच और गुप्त निगरानी के बाद दिल्ली के गोयला डेयरी, कुतुब विहार, दीनपुर और शाहबाद डेयरी इलाकों में सिम्बोक्स सेटअप पकड़े गए।

पहली दो गिरफ्तारियां:
शशि प्रसाद (53) – सिम्बोक्स का फिजिकल कस्टोडियन
परविंदर सिंह (38)– ऑपरेशन और मेंटेनेंस हैंडलर

जांच में खुलासा हुआ कि सिम्बोक्स डिवाइस ताइवान के नागरिकों द्वारा सप्लाई और कॉन्फिगर की गई थीं।
21 दिसंबर 2025 को ताइवानी नागरिक I-Tsung Chen (30) को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वही इस नेटवर्क का तकनीकी मास्टरमाइंड था और भारत में अवैध सिम्बोक्स नेटवर्क फैला रहा था।

मोहाली (पंजाब):सरबदीप सिंह और जसप्रीत कौर गिरफ्तार, जो पहले कंबोडिया के स्कैम सेंटर्स में काम कर चुके थे
कोयंबटूर (तमिलनाडु):*क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसे घुमाने वाले दिनेश K की गिरफ्तारी
मुंबई (मालाड):सिम्बोक्स सेटअप के साथ अब्दुस सलाम गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि:कंबोडिया में भर्ती और ट्रेनिंग,चीन से सिम्बोक्स तकनीक
पाकिस्तान से फंडिंग और IMEI मैनेजमेंट
नेपाल से ऑपरेशन कंट्रोल,यह पूरा नेटवर्क भारत की टेलीकॉम और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था।

बड़ी बरामदगी 22 सिम्बोक्स
120 विदेशी सिम (चाइना मोबाइल)
20,000 से ज्यादा सिम /नंबर
5,000 से अधिक IMEI
लैपटॉप, मोबाइल, राउटर, CCTV, पासपोर्ट और कंबोडिया एम्प्लॉयमेंट कार्ड

I4C और नेशनल साइबर फॉरेंसिक लैब की मदद से पता चला कि देशभर की हजारों साइबर शिकायतें इसी एक नेटवर्क से जुड़ी थीं।

डीसीपी आईएफएसओ IFSO विनीत कुमार, के अनुसार, यह केस सिर्फ साइबर ठगी नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। विदेश में बैठे हैंडलर्स, मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और क्रिप्टो चैनलों की जांच अभी जारी है।

Tags: delhi policespecial cell
Previous Post

महिंद्रा थार ड्राइवर का खतरनाक वीडियो हुआ वायरल: कोहरे में गलत लेन ड्राइविंग का दिखावा

Next Post

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का ‘आइज़ एंड ईयर्स’ अभियान, शहरभर में जनभागीदारी

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

by Shahzad Ahmed
September 28, 2026
0

नई दिल्ली, राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग...

ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद

ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद

by Shahzad Ahmed
September 28, 2026
0

नई दिल्ली। केंद्रीय जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई करते हुए थाना...

कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
September 28, 2026
0

नई दिल्ली,कमला मार्किट थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले को तेजी से सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ऑपरेशन ‘शिष्टाचार’ के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल जिला पुलिस का विशेष अभियान

ऑपरेशन ‘शिष्टाचार’ के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल जिला पुलिस का विशेष अभियान

by Shahzad Ahmed
September 26, 2026
0

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर उनके लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेंट्रल जिला...

Next Post
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का ‘आइज़ एंड ईयर्स’ अभियान, शहरभर में जनभागीदारी

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का ‘आइज़ एंड ईयर्स’ अभियान, शहरभर में जनभागीदारी

गणतंत्र दिवस–2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

गणतंत्र दिवस–2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद
  • कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
  • POCSO और Matrimonial Dispute: Supreme Court ने Arrest और Investigation के लिए बताए महत्वपूर्ण Safeguards
  • संविधान और नागरिक अधिकार – Part 3: Article 19 क्या है? Freedom of Speech की सीमाएं समझिए
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद
  • कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
  • POCSO और Matrimonial Dispute: Supreme Court ने Arrest और Investigation के लिए बताए महत्वपूर्ण Safeguards

Most Viewed

  • दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद
  • कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.