• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का ‘आइज़ एंड ईयर्स’ अभियान, शहरभर में जनभागीदारी

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
January 11, 2026
in Crime News, News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज राजधानी भर में ‘आइज़ एंड ईयर्स’ (Eyes and Ears) योजना के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यह कार्यक्रम दिल्ली के सभी जिलों के पुलिस थानों के साथ-साथ मेट्रो और आईजीआई एयरपोर्ट (IGIA) यूनिट्स में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों और हितधारकों ने भाग लिया।

You Might Also Like

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

कार्यक्रम में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (MWA), होटल मालिक, सेकेंड-हैंड कार डीलर, फल-सब्ज़ी विक्रेता, सुरक्षा गार्ड,पोर्टर सहित विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था में भागीदार बनाना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर एसीपी/एपीआरओ रंजनय अत्रिश्य और एसीपी/स्पेशल सेल कैलाश बिष्ट द्वारा एक संयुक्त जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसे दिल्ली पुलिस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया। अधिकतम लोगों तक संदेश पहुँचाने के लिए सभी पुलिस थानों, मेट्रो और आईजीआई यूनिट्स में लाइव प्रसारण देखने की विशेष व्यवस्था की गई।

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने ‘आइज़ एंड ईयर्स’ से जुड़े नागरिकों को सूचना की पहली कड़ी बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। RWAs को सीसीटीवी लगाने, किरायेदार सत्यापन और फेरीवालों की निगरानी पर जोर दिया गया। वहीं MWAs को सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, फुटेज सुरक्षित रखने, पुलिस ब्रीफिंग में भाग लेने और जानकारी साझा करने की सलाह दी गई।

होटल मालिकों को अतिथियों की सख्त जांच और रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए गए। **सिम कार्ड विक्रेताओं को दूरसंचार विभाग (DoT) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया, जबकि सेकेंड-हैंड कार डीलरों को खरीदार सत्यापन और वाहन स्वामित्व के समय पर ट्रांसफर पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पार्किंग अटेंडेंट्स और केमिकल विक्रेताओं की भूमिका पर भी खास जोर दिया गया। पार्किंग अटेंडेंट्स को हर समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए। केमिकल दुकानदारों को बड़ी मात्रा में रसायन बेचते समय खरीदार की वैधता और उपयोग के उद्देश्य की जांच करने की सलाह दी गई।

इस दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और दिल्ली पुलिस ‘आइज़ एंड ईयर्स’ हेल्पलाइन 14547 की जानकारी भी साझा की गई। नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं या किसी भी संदेहास्पद स्थिति की तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में शामिल लोगों को जागरूकता पर्चे वितरित किए गए, जबकि पोस्टर और स्टैंडी प्रमुख स्थानों पर लगाए गए। लाइव सत्र से पहले जागरूकता वीडियो भी दिखाए गए।

यह अभियान पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और जनसहयोग से सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Tags: delhi police
Previous Post

डिजिटल आतंक का पर्दाफाश: चीन–ताइवान–पाकिस्तान–नेपाल से संचालित ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी सिंडिकेट ध्वस्त

Next Post

गणतंत्र दिवस–2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

by Shahzad Ahmed
November 17, 2026
0

आईआईटीएफ 2026 में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, स्कूली बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए दिया सुरक्षित...

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की हौज काजी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन अलग-अलग मामलों...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

by Shahzad Ahmed
November 13, 2026
0

शादिपुर फ्लाईओवर के पास AATS सेंट्रल की टीम ने दबोचा, पुलिस पर की थी फायरिंग; हत्या, लूट और हत्या के...

Next Post
गणतंत्र दिवस–2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

गणतंत्र दिवस–2026 से पहले दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

10वें सेल्फ डिफेंस विंटर कैंप का सफल समापन, 7,878 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

10वें सेल्फ डिफेंस विंटर कैंप का सफल समापन, 7,878 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained

Most Viewed

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.