• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Events

दिल्ली पुलिस ने आयोजित की ‘साइबर–संवाद’ कार्यशाला, शिक्षकों को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा की ट्रेनिंग

बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए शिक्षकों को बनाया गया डिजिटल सेफ्टी एम्बेसडर

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
November 12, 2025
in Events, News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), गृह मंत्रालय और निदेशालय शिक्षा, दिल्ली सरकार के सहयोग से आज पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में ‘साइबर–संवाद’ नामक कार्यशाला का आयोजन किया। इस विशेष कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों के खिलाफ बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति शिक्षकों को जागरूक करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित करना था।

You Might Also Like

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों से लगभग 350 कंप्यूटर शिक्षकों ने भाग लिया। इन शिक्षकों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया ताकि वे अपने स्कूलों में अन्य शिक्षकों और छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत लाल किला कार ब्लास्ट के पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट के मौन से हुई। स्वागत भाषण में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पीआरओ) संजय त्यागी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम एवं पीएमएमसी) देवेश चंद्र श्रीवास्तव,ने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका को बच्चों की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों के व्यवहारिक और शारीरिक बदलावों पर नजर रखनी चाहिए, जो साइबर बुलिंग या ड्रग्स के सेवन के संकेत हो सकते हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि “एक छोटी-सी जानकारी भी भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने में बड़ा योगदान दे सकती है।”

कार्यशाला के दौरान दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
पहला सत्र संयुक्त पुलिस आयुक्त (IFSO) रजनीश गुप्ता,ने संचालित किया, जिसमें उन्होंने साइबर फ्रॉड के नए तरीकों और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने “STOP, THINK, TAKE ACTION”के सिद्धांत को अपनाने पर जोर दिया।

दूसरा सत्र I4C के निदेशक निशांत कुमार ने लिया, जिन्होंने सरकार की साइबर सुरक्षा नीतियों और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के सर्वोत्तम उपायों पर चर्चा की।

कार्यशाला का समापन डीसीपी (IFSO) विनीत कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

दिल्ली पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल सेफ्टी के फर्स्ट रिस्पॉन्डर और एम्बेसडर के रूप में सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण सुनिश्चित कर सकें।

Tags: Cyber crimedelhi police
Previous Post

दिल्ली पुलिस की अराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025 में किया शानदार प्रदर्शन, गर्व से लहराया दिल्ली पुलिस का परचम

Next Post

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई PCR यूनिट की ताकत — 55 नई PCR वैन और 156 ओम्नी मोटरसाइकिलों को मिली हरी झंडी

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

by Shahzad Ahmed
October 9, 2026
0

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी प्रतिबंधों के...

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अशिता पार्क,...

Next Post
दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई PCR यूनिट की ताकत — 55 नई PCR वैन और 156 ओम्नी मोटरसाइकिलों को मिली हरी झंडी

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई PCR यूनिट की ताकत — 55 नई PCR वैन और 156 ओम्नी मोटरसाइकिलों को मिली हरी झंडी

पटेल नगर पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोरी की वाटर मोटरों के साथ कुख्यात चोर गिरफ्तार

पटेल नगर पुलिस की बड़ी सफलता: दो चोरी की वाटर मोटरों के साथ कुख्यात चोर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?

Most Viewed

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.