• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट थाना करोल बाग टीम ने 1.5 साल के मासूम का अपहरण मामला 48 घंटे में सुलझा, बच्चा सुरक्षित बरामद

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
September 28, 2025
in Crime News, News
0
325
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली – डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक निधिन वल्सन ने बताया कि करोल बाग थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1.5 साल के अपहृत बच्चे को 48 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चा महोबा (यूपी) से बरामद हुआ, जिसे ₹45,000 में बेच दिया गया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग और बच्चा खरीदने वाला व्यक्ति भी शामिल है। आरोपियों से एक स्कूटी, एक कार और ₹5,500 नकद बरामद हुए हैं।

You Might Also Like

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

 

24 सितंबर को करोल बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि राजस्थान से दिल्ली मेले में सामान बेचने आए दंपति का 1.5 साल का बच्चा रात में सोते समय पुसा रोड, गंगा राम हॉस्पिटल रेड लाइट के पास से लापता हो गया।

एसएचओ साकेत कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि दो आरोपी स्कूटी पर बच्चे को ले गए और आरएमएल हॉस्पिटल के पास खड़ी एक कार में बैठाकर फरार हो गए। कार की नंबर प्लेट से सुराग मिलते ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चे को महोबा, यूपी के निवासी फूलन श्रीवास @ संतोष को बेचा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर बच्चे को सकुशल बरामद किया और खरीदार को भी गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान
1. अनंत उर्फ साहिल (22), निवासी कालीबाड़ी मार्ग, दिल्ली
2. राजू उर्फ ऋषि (24), निवासी डॉ. बिशम्बर दास लाइन, दिल्ली
3. साहिल कुमार (21), निवासी गोल मार्केट, दिल्ली
4. फूलन श्रीवास उर्फ संतोष (54), निवासी महोबा, यूपी (खरीदार)
5. एक नाबालिग (17), निवासी कालीबाड़ी मार्ग, दिल्ली

टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी (DL 11 PF 2749)
निसान मैग्नाइट कार (DL 3C CY 5823)
₹5,500 नकद बरामद हुआ।

पूछताछ में राजू ने बताया कि महोबा निवासी श्रीवास, जिसकी दो बेटियां हैं, बेटा चाहता था और इसके लिए उसने ₹1 लाख देने की पेशकश की थी। इसके बाद आरोपियों ने पुसा रोड से बच्चे का अपहरण कर ₹45,000 में बेच दिया।

डीसीपी सेंट्रल, निधिन वाल्सन (IPS) ने बताया कि तेज़ कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और टीमवर्क की वजह से मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।

 

 

Tags: central districtdelhi policeKarol Bagh
Previous Post

दिल्ली पुलिस ने सुलझाई प्रगति मैदान लूट, तीन लुटेरे गिरफ्तार – 37 किलो चांदी, सोना और नकदी बरामद

Next Post

दिल्ली पुलिस का मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम, 2027 तक नशामुक्त दिल्ली का संकल्प

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस सहायता को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार भी रहे मौजूद, स्कूल की ई-मैगजीन ‘साहस’ का हुआ ई-लोकार्पण नई दिल्ली,दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव...

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
October 27, 2026
0

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 दोपहिया वाहन बरामद; कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, 10 घोषित बदमाश भी...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

by Shahzad Ahmed
October 24, 2026
0

नई दिल्ली,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था की...

Next Post
दिल्ली पुलिस का मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम, 2027 तक नशामुक्त दिल्ली का संकल्प

दिल्ली पुलिस का मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम, 2027 तक नशामुक्त दिल्ली का संकल्प

दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मनाया इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन्स

दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मनाया इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद
  • दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

Most Viewed

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.