• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Events

दिल्ली को मिला पहला महिला पुलिस थाना, महिलाओं और बच्चों को मिलेगा त्वरित न्याय

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
June 19, 2026
in Events, News
0
326
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उत्तर जिला पुलिस ने दिल्ली के पहले महिला पुलिस थाने (Women Police Station) की शुरुआत कर दी है। सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थापित इस विशेष पुलिस थाने का शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह थाना पूरे उत्तर जिले में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच और कार्रवाई के लिए समर्पित रहेगा।

You Might Also Like

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उद्घाटन समारोह के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इस महिला पुलिस थाने की सफलता केवल दर्ज मामलों की संख्या से नहीं, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के मन में पैदा होने वाले विश्वास और सुरक्षा की भावना से मापी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजग रहे और पुलिस को समय पर सूचना दे।

महिला पुलिस थाना उत्तर जिले में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले सभी प्रकार के अपराधों की जांच करेगा। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करना (स्टॉकिंग), दुष्कर्म, बाल यौन अपराध, मानव तस्करी और अन्य गंभीर अपराध शामिल होंगे। अब तक कार्यरत क्राइम अगेंस्ट वूमेन (CAW) सेल को भी इसी महिला पुलिस थाने में समाहित कर दिया गया है, जिससे पीड़ितों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की कानूनी सहायता और पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

नव स्थापित महिला पुलिस थाना विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहां शिकायतकर्ताओं को सहज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। थाने में मुख्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि पीड़ित महिलाएं और बच्चे बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि महिला अधिकारियों की मौजूदगी से पीड़ितों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और शिकायत दर्ज कराने में आने वाली सामाजिक एवं मानसिक बाधाएं कम होंगी।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त सतीश गोल्छा ने कहा कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार प्रमुख स्तंभों—रोकथाम, संरक्षण, त्वरित जांच और जनभागीदारी—पर आधारित रणनीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गंभीर अपराधों की जांच को समयबद्ध बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कई दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में 15 से 20 दिनों के भीतर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की गई है तथा कई मामलों में 10 से 40 दिनों के भीतर दोषसिद्धि भी सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने बताया कि राजधानी में वर्तमान समय में 116 पिंक बूथ संचालित हैं, महिलाओं के लिए विशेष पीसीआर वाहन तैनात हैं और 30 लाख से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड भी बना चुका है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) देवेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में उत्तर जिला पुलिस की कई महिला सुरक्षा पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि “पिंक बूथ”, “रानी झांसी स्क्वॉड” और “वामिका” जैसी योजनाएं महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। “वामिका” विशेष गश्ती वाहन दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा के लिए संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला पुलिस थाना महिलाओं को चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करने वाला भरोसेमंद केंद्र बनेगा और जेंडर न्याय तथा समानता की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस की विभिन्न महिला सुरक्षा पहलों जैसे महिला हेल्पलाइन 1091, पिंक बूथ, “शिष्टाचार” अभियान और “सशक्ति” आत्मरक्षा कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर जिले का यह महिला पुलिस थाना जेंडर-संवेदनशील और पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग का आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा और भविष्य में दिल्ली के अन्य जिलों में भी ऐसे थानों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, महिला संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस महिला पुलिस थाना की एसएचओ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा इससे महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रिपोर्टिंग बढ़ेगी, जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और पीड़ितों को तेजी से न्याय दिलाने में मदद मिलेगी।

Tags: Delhi LGdelhi policeWomen police station
Previous Post

अंतरराज्यीय बच्चों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, 5 मासूम बच्चों को कराया मुक्त

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुआ भव्य योग कार्यक्रम, हजारों पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अशिता पार्क,...

पहाड़गंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार राउंड फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों के पैरों में लगी गोली

पहाड़गंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार राउंड फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों के पैरों में लगी गोली

by Shahzad Ahmed
September 29, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ/सेंट्रल जिला टीम ने पहाड़गंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद दो कथित...

Next Post
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुआ भव्य योग कार्यक्रम, हजारों पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुआ भव्य योग कार्यक्रम, हजारों पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

तकिया काले खां गड्डा में भीषण आग, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक
  • दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

Most Viewed

  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.