• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Events

‘WE-CARE’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली पुलिस ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक, बाल सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक दी अहम जानकारी

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
July 7, 2026
in Events, News
0
321
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिल्ली पुलिस ने ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ अभियान के तहत ‘WE-CARE’ पहल के अंतर्गत सीएम श्री स्कूल, अमलवास, ज्वालापुरी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। इस दौरान जागरूकता सत्रों, व्यावहारिक प्रदर्शन और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

You Might Also Like

APK File Scam: एक क्लिक से Mobile Hack, Bank Fraud और UPI Fraud का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय प्रस्तुति से हुई। बैंड द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीतों ने छात्राओं का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की विभिन्न विशेषज्ञ टीमों ने क्रमवार जागरूकता सत्र आयोजित किए।

दिल्ली पुलिस की एसपीयूडब्ल्यूएसी (SPUWAC)टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराया। टीम ने न केवल आत्मरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी, बल्कि विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। छात्राओं ने इन तकनीकों को उत्साहपूर्वक सीखा और अभ्यास भी किया।

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने सड़क सुरक्षा नियमों पर विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को सड़क पार करने के सही तरीके, यातायात संकेतों का पालन, पैदल चलने के नियम तथा सुरक्षित आवागमन के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ट्रैफिक अवेयरनेस वैन के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े ऑडियो-वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किए गए, जिससे छात्राओं को व्यवहारिक रूप से नियमों को समझने में सहायता मिली।

साइबर पुलिस स्टेशन, आउटर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को सतर्क किया। अधिकारियों ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत जानकारी अपने अभिभावकों और पुलिस को दें।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस का जनसंपर्क वाहन (मोबाइल डिस्प्ले वैन) भी परिसर में मौजूद रहा, जिसमें बाल सुरक्षा से संबंधित अनेक जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए। इन वीडियो के माध्यम से बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से सुरक्षा संबंधी संदेश दिए गए।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने वाली छात्राओं की सराहना की गई। इसके बाद आयोजित रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) प्रतियोगिता ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह का संचार कर दिया और छात्राओं में टीम भावना को बढ़ावा मिला।

इस जागरूकता कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने अपने शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ के साथ सक्रिय भागीदारी की। छात्राओं ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि’WE-CARE’ पहल के माध्यम से बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी, आत्मविश्वास और जागरूकता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना लक्ष्य है। दिल्ली पुलिस भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहभागिता को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post

शाह बानो केस: एक फैसला जिसने भारत में Personal Law, Women’s Rights और Uniform Civil Code की बहस को बदल दिया

Next Post

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

APK file scam se mobile hacking, credit card fraud, UPI fraud aur bank account freeze ka risk

APK File Scam: एक क्लिक से Mobile Hack, Bank Fraud और UPI Fraud का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित

by Ravi Tondak
October 15, 2026
0

आजकल साइबर अपराधी लोगों को WhatsApp, SMS, Telegram और अन्य माध्यमों से APK फाइल भेजकर उन्हें इंस्टॉल करने के लिए...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

by Shahzad Ahmed
October 9, 2026
0

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी प्रतिबंधों के...

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

Next Post
कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

national commission for men bill

National Commission for Men Bill: Why Is India Debating a Separate Commission for Men?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और फर्जी पुलिस कॉल: दिल्ली के कथित Sextortion नेटवर्क की जांच में क्या सामने आया?
  • Arrest vs Detention in India: Key Differences, Legal Rights and BNSS 2023 Explained
  • ₹30 करोड़ के पाकिस्तान-मूल के रॉक सॉल्ट की कथित अवैध इम्पोर्टिंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार
  • दिल्ली के कश्मीरी गेट में 21.360 किलो गांजा बरामद
  • APK File Scam: एक क्लिक से Mobile Hack, Bank Fraud और UPI Fraud का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और फर्जी पुलिस कॉल: दिल्ली के कथित Sextortion नेटवर्क की जांच में क्या सामने आया?
  • Arrest vs Detention in India: Key Differences, Legal Rights and BNSS 2023 Explained
  • ₹30 करोड़ के पाकिस्तान-मूल के रॉक सॉल्ट की कथित अवैध इम्पोर्टिंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार
  • दिल्ली के कश्मीरी गेट में 21.360 किलो गांजा बरामद

Most Viewed

  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और फर्जी पुलिस कॉल: दिल्ली के कथित Sextortion नेटवर्क की जांच में क्या सामने आया?
  • Arrest vs Detention in India: Key Differences, Legal Rights and BNSS 2023 Explained
  • ₹30 करोड़ के पाकिस्तान-मूल के रॉक सॉल्ट की कथित अवैध इम्पोर्टिंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.