• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

कमला मार्केट थाना पुलिस ने लूट का मामला सुलझाया, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
October 15, 2025
in Crime News, News
0
321
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कैश, एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद

You Might Also Like

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

नई दिल्ली — डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक निधिन वाल्सन ने बताया कि दिल्ली के सेंट्रल ज़िले के कमला मार्केट थाना पुलिस ने सतर्कता और तकनीकी निगरानी के ज़रिए एक लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, पर्स, एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ऑटो-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहबाज़ उर्फ सोनू उर्फ फूल (23 वर्ष) निवासी नबी करीम, दिल्ली और रितेश उर्फ अंशु उर्फ नंदी (22 वर्ष) निवासी पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों नशे के आदी हैं और कई आपराधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

28 सितंबर 2025 को कमला मार्केट थाना में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें लूट की सूचना दी गई थी। जांच के दौरान पता चला कि 27 सितंबर की रात शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ रामलीला ग्राउंड देखने गया था। रात करीब 11:30 बजे जब वे अजमेरी गेट चौक, तिकोना पार्क के पास लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने ब्लेड जैसी धारदार वस्तु दिखाकर उनसे ₹12,500 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तीन एटीएम कार्ड लूट लिए। साथ ही शिकायतकर्ता के दोस्त से भी ₹1,250 छीने गए। जब उन्होंने विरोध किया, तो एक बदमाश ने ब्लेड से हमला कर उसके दोस्त के हाथ पर चोट पहुंचाई और मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में थाना कमला मार्केट में FIR नंबर 377/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO/कमला मार्केट के नेतृत्व में एएसआई प्रहलाद, एचसी अंकुश कुमार, कॉन्स्टेबल शेखर और कॉन्स्टेबल अमित कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई।टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पाया कि आरोपियों ने वारदात के दौरान एक ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल किया था।

13 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अजमेरी गेट ट्रैफिक सिग्नल के पास देखे गए हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने दोनों को ऑटो समेत पकड़ लिया। तलाशी में शिकायतकर्ता का काला पर्स, ₹600 नकद, आधार और पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड और एक एसबीआई कार्ड कवर बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की ज़रूरतें पूरी करने और व्यक्तिगत खर्चों के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं।

बरामद सामान
एक काला पर्स जिसमें ₹600 नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल,दो एटीएम कार्ड और एक एसबीआई कार्ड कवर,वारदात में इस्तेमाल एक ऑटो-रिक्शा

Tags: central districtdelhi police
Previous Post

दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ ने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए एमओयू का नवीनीकरण किया

Next Post

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के 26 नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 653.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

by Shahzad Ahmed
October 9, 2026
0

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी प्रतिबंधों के...

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

by Ravi Tondak
October 2, 2026
0

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा? Section 7, Trap और Section 17A समझिए किसी पुलिस अधिकारी या अन्य...

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

Next Post
दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने सब-इंस्पेक्टर को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के 26 नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 653.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी — सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम ने दो कुख्यात स्नैचरों को पकड़ा, एक पर 70 आपराधिक मामले दर्ज, 22 मोबाइल फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी — सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम ने दो कुख्यात स्नैचरों को पकड़ा, एक पर 70 आपराधिक मामले दर्ज, 22 मोबाइल फोन बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?

Most Viewed

  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध
  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.