• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

ऑपरेशन कवच के तहत कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.597 किलो गांजा बरामद

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
September 28, 2026
in Crime News, News
0
321
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्रीय जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कमला मार्किट क्षेत्र से एक युवक को 2.597 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मुनीश कुमार प्रजापति (22) निवासी डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली, मूल निवासी संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

You Might Also Like

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल वीरेंद्र शिवाजी पार्क बस स्टैंड, मिंटो रोड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में बैग लेकर जाते देखा। पुलिस को देखकर युवक तेजी से वहां से निकलने लगा, जिस पर गश्ती दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से सफेद पॉलीथिन में रखा गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजे की मात्रा 2.597 किलो पाई गई। सूचना मिलने पर एसआई रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। बरामद गांजे को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

इस मामले में थाना कमला मार्केट में एफआईआर संख्या 309/2026, धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कथित तौर पर गांजा मिठाई पुल, मोरी गेट के पास एक व्यक्ति से खरीदा था और इलाके में राहगीरों को बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी आजीविका के लिए शादी और पारिवारिक समारोहों में तंदूर कुक के रूप में भी काम करता है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना आई.पी. एस्टेट में वर्ष 2022 में चोरी से संबंधित एक मामला भी दर्ज है।केंद्रीय जिला पुलिस अब कथित सप्लायर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाना तथा इससे जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Previous Post

कमला मार्किट पुलिस ने स्नैचिंग मामले को सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

by Ravi Tondak
October 2, 2026
0

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा? Section 7, Trap और Section 17A समझिए किसी पुलिस अधिकारी या अन्य...

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अशिता पार्क,...

Next Post
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पिंक बूथ, नेशनल पार्क और अरुण जेटली पार्क का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

पहाड़गंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार राउंड फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों के पैरों में लगी गोली

पहाड़गंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार राउंड फायरिंग के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों के पैरों में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Most Viewed

  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.