• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

Delhi Police Central District – फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार,सीसीटीवी से खुलासा

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
March 17, 2026
in Crime News, News
0
326
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के थाना कमला मार्किट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और त्वरित कार्रवाई के जरिए फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, एसबीआई डेबिट कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है।

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, दो दिन में आदतन आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ रुपये की गन पॉइंट लूट का पर्दाफाश, सेंट्रल जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले के अनुसार, 12 मार्च को एक व्यक्ति ने पीसीआर कॉल कर बताया कि टैगोर रोड कट, मिंटो रोड के पास ऑटो में सवार कुछ लोगों ने उसे धमकाकर नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित वहां से जा चुका था। अगले दिन पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़ित ने बताया कि वह दरभंगा (बिहार) से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आया था और बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक ऑटो चालक ने उसे बैठाया, जिसमें पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। रास्ते में एक तीसरा व्यक्ति ऑटो में चढ़ा और खुद को सरकारी अधिकारी बताकर सुरक्षा जांच के नाम पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों ने 13,000 रुपये और एटीएम कार्ड लेकर एक लिफाफा थमा दिया। बाद में पीड़ित को पता चला कि उसके खाते से 52,000 रुपये निकाल लिए गए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया जिसमें थाना कमला मार्किट एसएचओ सी एल मीणा, कि देखरेख में हेड कांस्टेबल अंकुश, हेड कांस्टेबल नरेश और कांस्टेबल मोहित शामिल थे। टीम ने:इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पाया कि ऑटो का नंबर टेप से छिपाया गया था। गहन जांच के बाद वाहन की पहचान कर ली गई।
तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर बेरी के आसोला इलाके में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने असोला, फतेहपुर बेरी इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों—कृष्ण कुमार (ऑटो चालक), रवि कुमार (मास्टरमाइंड) और राहुल गुप्ता—को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रेलवे स्टेशन और आसपास बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। गैंग का तरीका बेहद सुनियोजित था, जिसमें एक आरोपी ऑटो चालक, दूसरा सह-यात्री और तीसरा खुद को सरकारी अधिकारी बताकर जांच के बहाने नकदी और एटीएम कार्ड हासिल कर लेता था। इसके बाद आरोपी कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12,500 रुपये नकद, एसबीआई डेबिट कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Previous Post

Delhi Police Takes Action Against Inspector After Viral Video Controversy

Next Post

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व हेरोइन बरामद

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

by Shahzad Ahmed
September 19, 2026
0

रोहिणी में हथियारबंद बदमाशों की गिरफ्तारी और दक्षिण-पूर्व जिले में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करने वाली टीमों को मिला सम्मान...

सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, दो दिन में आदतन आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, दो दिन में आदतन आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
September 18, 2026
0

हौज काजी इलाके में घर से पर्स और दो मोबाइल चोरी का मामला सुलझा, आरोपी के कब्जे से नकदी, एटीएम...

डेढ़ करोड़ रुपये की गन पॉइंट लूट का पर्दाफाश, सेंट्रल जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ रुपये की गन पॉइंट लूट का पर्दाफाश, सेंट्रल जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
September 18, 2026
0

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और लगातार मैदानी जांच से मिली सफलता; करीब एक करोड़ रुपये की लूटी गई नकदी, मोटरसाइकिल,...

Jewellery Kitty Scheme के नाम पर 700 से ज्यादा लोगों से कथित ठगी

Jewellery Kitty Scheme के नाम पर 700 से ज्यादा लोगों से कथित ठगी

by Ravi Tondak
September 16, 2026
0

Jewellery खरीदने के लिए चलने वाली कथित “Kitty Scheme” में 700 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाए जाने का मामला...

Next Post
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व हेरोइन बरामद

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व हेरोइन बरामद

टेक्नोलॉजी से मजबूत होगी राजधानी की सुरक्षा: दिल्ली पुलिस और C-DOT के बीच अहम समझौता

टेक्नोलॉजी से मजबूत होगी राजधानी की सुरक्षा: दिल्ली पुलिस और C-DOT के बीच अहम समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
  • सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, दो दिन में आदतन आरोपी गिरफ्तार
  • डेढ़ करोड़ रुपये की गन पॉइंट लूट का पर्दाफाश, सेंट्रल जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Jewellery Kitty Scheme के नाम पर 700 से ज्यादा लोगों से कथित ठगी
  • Online Investment के नाम पर ₹3.78 करोड़ की कथित ठगी, Delhi EOW ने Rahul Pal को किया गिरफ्तार
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
  • सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, दो दिन में आदतन आरोपी गिरफ्तार
  • डेढ़ करोड़ रुपये की गन पॉइंट लूट का पर्दाफाश, सेंट्रल जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Jewellery Kitty Scheme के नाम पर 700 से ज्यादा लोगों से कथित ठगी

Most Viewed

  • दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
  • सीसीटीवी से खुला चोरी का राज, दो दिन में आदतन आरोपी गिरफ्तार
  • डेढ़ करोड़ रुपये की गन पॉइंट लूट का पर्दाफाश, सेंट्रल जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.