• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली में ट्रैफिक जाम और जलभराव से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की बड़ी पहल, सभी विभागों के साथ बनी संयुक्त रणनीति

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
July 15, 2026
in News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, मानसून के दौरान जलभराव की समस्या और प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय के विमर्श कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष अग्रवाल, आईपीएस ने की, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राजधानी की विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए।

You Might Also Like

थाना दिवस-जन सुनवाई में सीधे सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन पता चलेगा टो किए गए वाहन का ठिकाना

College की रंजिश बनी AI Deepfake Harassment का मामला

बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) संजय त्यागी, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश गुप्ता, आईपीएस, डीसीपी ट्रैफिक (मुख्यालय-II एवं आरएससी) एस.के. सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), परिवहन विभाग, दिल्ली परिवहन निगम (DTC), लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम (MCD), टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) और दिल्ली जल बोर्ड (DJB)के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से राजधानी के प्रमुख ट्रैफिक जाम वाले स्थानों, उन पर किए गए सुधारात्मक उपायों, विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों और उनकी वर्तमान प्रगति की जानकारी साझा की। प्रस्तुति में यह भी बताया गया कि पिछले कुछ समय में विभिन्न एजेंसियों के आपसी समन्वय से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली जैसी महानगर में ट्रैफिक प्रबंधन केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, जल निकासी, सार्वजनिक परिवहन, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभागों के समन्वित प्रयासों से ही स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने सभी एजेंसियों से समयबद्ध तरीके से लंबित कार्यों को पूरा करने और नागरिकों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मानसून के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने ऐसे स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा बारिश के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की बेहतर योजना तैयार करने पर चर्चा की। इसके साथ ही सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के कारण उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा जारी रहेगी। जिन स्थानों पर तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से कार्य लंबित हैं, वहां संबंधित विभागों के साथ मिलकर जल्द समाधान निकाला जाएगा ताकि परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके।

बैठक के अंत में सभी सहभागी विभागों ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुचारु, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही ट्रैफिक जाम, जलभराव और अन्य यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित अंतराल पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और चल रही आधारभूत संरचना परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल ट्रैफिक नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि राजधानी के लोगों को सुरक्षित, तेज और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि दिल्ली की सड़कों पर जाम की समस्या कम हो और विशेषकर बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

Previous Post

करोल बाग में पुलिसिंग का हाईटेक मॉडल: कालका दास और अर्पित गोल चक्कर पुलिस बूथ का उद्घाटन, अब बाजार में हर कदम पर मिलेगी पुलिस की मदद

Next Post

दिल्ली में हत्या के मामलों में 23.3% की बढ़ोतरी

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

थाना दिवस-जन सुनवाई में सीधे सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

थाना दिवस-जन सुनवाई में सीधे सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

by Shahzad Ahmed
September 12, 2026
0

नई दिल्ली।उत्तर-पश्चिमी जिले में नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से थाना दिवस-जन सुनवाई...

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन पता चलेगा टो किए गए वाहन का ठिकाना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन पता चलेगा टो किए गए वाहन का ठिकाना

by Shahzad Ahmed
September 10, 2026
0

चालान की जानकारी से लेकर QR कोड से भुगतान तक की सुविधा, जाम और बेहतर रूट की भी मिलेगी जानकारी...

deepfake crime digital consequences

College की रंजिश बनी AI Deepfake Harassment का मामला

by Ravi Tondak
September 10, 2026
0

Private Instagram Photos से कथित तौर पर obscene AI-generated images बनाकर Discord और fake social media accounts पर circulation का...

आनंद पर्वत पुलिस ने लूट का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग सीसीएल भी पकड़ा गया

आनंद पर्वत पुलिस ने लूट का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग सीसीएल भी पकड़ा गया

by Shahzad Ahmed
September 10, 2026
0

लूटा गया आईफोन, सिम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ब्लेड/कटर बरामद नई दिल्ली,केंद्रीय जिला पुलिस के थाना आनंद पर्वत की...

Next Post
delhi data murder cases rise by 23 percent

दिल्ली में हत्या के मामलों में 23.3% की बढ़ोतरी

SIR ड्यूटी के दौरान महिला BLO से अभद्रता का आरोप, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में चार गिरफ्तार

SIR ड्यूटी के दौरान महिला BLO से अभद्रता का आरोप, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में चार गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • Article 16 क्या है? सरकारी नौकरी में समान अवसर और Reservation का संवैधानिक आधार
  • थाना दिवस-जन सुनवाई में सीधे सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
  • क्या पुलिस रात में बिना वारंट आपके घर में घुस सकती है?
  • हर टूटा हुआ शादी का वादा Section 69 BNS का अपराध नहीं; Supreme Court ने FIR की रद्द
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च, अब ऑनलाइन पता चलेगा टो किए गए वाहन का ठिकाना
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • Article 16 क्या है? सरकारी नौकरी में समान अवसर और Reservation का संवैधानिक आधार
  • थाना दिवस-जन सुनवाई में सीधे सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
  • क्या पुलिस रात में बिना वारंट आपके घर में घुस सकती है?
  • हर टूटा हुआ शादी का वादा Section 69 BNS का अपराध नहीं; Supreme Court ने FIR की रद्द

Most Viewed

  • Article 16 क्या है? सरकारी नौकरी में समान अवसर और Reservation का संवैधानिक आधार
  • थाना दिवस-जन सुनवाई में सीधे सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
  • क्या पुलिस रात में बिना वारंट आपके घर में घुस सकती है?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.