• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर छावला सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा की मांग की है

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
November 10, 2022
in News
0
327
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सामूहिक बलात्कार की 19 वर्षीय  पीड़िता के परिवार की सुरक्षा मामले में स्वत: संज्ञान लिया है । लड़की छावला, दिल्ली की निवासी थी और उसका 2012 में कुतुब विहार से अपहरण कर लिया गया था। उसका मृत शरीर अपहरण के तीन दिन बाद हरियाणा में क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था। बेरहमी से हत्या करने से पहले लड़की के साथ अत्यंत क्रूरता की गयी थी ।

You Might Also Like

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसकी आंखों में तेजाब डाला गया, उसके गुप्तांगों में कांच की बोतल डाली गई, उसे सिगरेट और लोहे की रॉड से जलाया गया और अंत में उसकी हत्या कर दी गई। 2014 में निचली अदालत ने आरोपी व्यक्तियों को दोषी ठहराया और उन्हें मौत की सजा दी।  माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली ने भी इस मामले को दुर्लभतम मामला मानते हुए फैसले को बरकरार रखा।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच और परीक्षण पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और कुछ अन्य चूकों के साथ अपर्याप्त सबूत और अनुचित जांच का हवाला देते हुए सभी तीन अभियुक्तों को बरी कर दिया है।

दिल्ली पुलिस को जारी नोटिस में आयोग ने कहा है कि मामला बेहद संवेदनशील है और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि अपराधी खुले घूम रहे हैं, मृतक लड़की के परिवार के सदस्यों को तुरंत उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

आयोग ने पुलिस से मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है और पुलिस से पीड़िता के परिवार के सदस्यों को मुहैया कराई गई सुरक्षा की जानकारी देने को कहा है। दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए अन्य कदमों के बारे में 48 घंटों में आयोग को सूचित करने के लिए भी कहा गया है।

स्वाति मालीवाल ने कहा, “मैं उस जघन्य अपराध और मामले की प्रगति से बहुत दुखी हूं, जिसके कारण अंततः मृतका और उसके परिवार को न्याय से वंचित होना पड़ा। यह कई स्तरों पर गहराई से परेशान करने वाला है और हमारे सिस्टम पर कई सवाल उठाता है। आयोग मामले में कानूनी राय ले रहा है। हालांकि, इस बीच परिवार की सुरक्षा चिंता का विषय है और इसलिए हमने इसे सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।”

crimeindelhi.com

Previous Post

दिल्ली पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस मनाया, सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने हत्या के मामले में चार साल से फरार अपराधी को धरदबोचा

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

by Shahzad Ahmed
November 21, 2026
0

सब्जी मंडी थाना और महिला थाना नॉर्थ में लगाई जनसुनवाई, पुलिसकर्मियों से भी किया सीधा संवाद; महिला सुरक्षा, पीड़ितों की...

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

by Shahzad Ahmed
November 17, 2026
0

आईआईटीएफ 2026 में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, स्कूली बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए दिया सुरक्षित...

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की हौज काजी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन अलग-अलग मामलों...

Next Post
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने हत्या के मामले में चार साल से फरार अपराधी को धरदबोचा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने हत्या के मामले में चार साल से फरार अपराधी को धरदबोचा

Delhi Police – स्पेशल सेल टीम ने इनामी गैंगस्टर प्रदीप यादव  को किया गिरफ्तार

Delhi Police - स्पेशल सेल टीम ने इनामी गैंगस्टर प्रदीप यादव  को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

Most Viewed

  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.