• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Events

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पास आउट दानिप्स अधिकारियों की सलामी ली

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
April 13, 2024
in Events, News
0
349
SHARES
2.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दानिप्स प्रोबेशनर ऑफिसर्स, बैच 23  की दीक्षांत परेड,  दिल्ली पुलिस अकादमी झाडोदा कलां मे संपन हुई । दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा,इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे तथा उन्होने परेड की सलामी ली । इसके पश्चात सभी दानिप्स प्रोबेशनर  अधिकारियों ने अपने कर्तव्य के प्रति शपथ ली।जोश से ओतप्रोत प्रशिक्षणार्थिओ के भारत माता के जयघोष के नारे से आसमान गूंज उठा।इस मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

You Might Also Like

रिश्वतखोरी के आरोप में सीआर पार्क थाना एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर — विभागीय जांच तेज

NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

इस दीक्षांत परेड के बाद दिल्ली अंडमान- निकोबार पुलिस में सात दानिप्स अधिकारी और शामिल हो गए। पास होने वाले सात दानिप्स अधिकारियों में से दो महिलाएं हैं। ये सभी प्रशिक्षणार्थी उच्च शिक्षित व तकनीकी रूप से सक्षम हैं।इन अधिकारियों में छः बीटैक एवं एक एलएलबी हैं। ये सभी प्रशिक्षणार्थी देश के विभिन्न राज्यों से हैं जिनमे दो राजस्थान से,दो बिहार से व एक–एक ऑफिसर, पंजाब, मध्यप्रदेश, और दिल्ली से हैं।

छाया शर्मा, आईपीएस, विशेष पुलिस आयुक्त, प्रशिक्षण, दिल्ली ने मुख्य अतिथि, अन्य पुलिस अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और DANIPS अधिकारियों के परिवार के सदस्यों सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण के सफल समापन पर बधाई दी और प्रशिक्षण अवधि के दौरान हासिल किए गए विविध कौशल पर जोर दिया।उन्हें न केवल कानूनों में प्रशिक्षित किया गया, बल्कि साइबर फोरेंसिक, इंटेलिजेंस गैदरिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, फोरेंसिक साइंस, कानून और व्यवस्था आदि में भी प्रशिक्षित किया गया, उन्हें नए आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए) में भी प्रशिक्षित किया गया। कौशल वृद्धि के लिए उन्हें अन्य संगठनों/संस्थानों जैसे राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो, बोर्डर सुरक्षा बल, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी, एमएचए), आईएफएसओ आदि से जोड़ा गया।

‘ऑल राउंड बेस्ट’ एवम् इंडोर प्रथम पुरस्कार प्रशिक्षु दानिप्स अधिकारी मनोज कुमार एवम् आउटडोर प्रथम पुरस्कार प्रशिक्षु दानिप्स अधिकारी सोनु कुमार को प्रदान किया गया।शपथ आसिफ मोहम्मद अली, संयुक्त निदेशक/दिल्ली पुलिस अकादमी ने दिलाई। इसके अतिरिक्त सभी दानिप्स अधिकारियों को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गुजरात द्वारा पुलिस प्रशासन और जांच में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किया गया ।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी पास आउट हो रहे DANIPS अधिकारियों को बधाई दी और ईमानदारी, परिश्रम और करुणा के साथ समुदाय की सेवा करने की उनकी जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने उन्हें विशेष रूप से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और साइबर अपराध के युग में फोरेंसिक विज्ञान और कानून प्रवर्तन में नवीनतम तकनीकी प्रगति पर अपडेट रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे और देश की राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।पुलिस आयुक्त ने एक पिपिंग समारोह में सभी 7 पास आउट अधिकारियों को उनके परिवारजन के समक्ष सितारे लगाए।

Passing Out Parade of 23rd batch of DANIPS officers held at @dpa_delhipolice .

Chief Guest @CPDelhi Sh. Sanjay Arora, took the salute and administer oath to the newly inducted officers. Ms. Chhaya Sharma, Spl. CP and other senior officers also graced the occasion.#DPUpdates pic.twitter.com/f0fdKAdBg6

— Delhi Police (@DelhiPolice) April 12, 2024

अंत में, पुलिस आयुक्त ने DANIPS अधिकारीयों  को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने में दिल्ली पुलिस अकादमी के प्रयासों को सराहा। अंत में पुलिस आयुक्त ने इस समारोह शामिल सभी DANIPS अधिकारियों  को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए समारोह का समापन किया।

Crimeindelhi.com

Tags: delhi police commissioner
Previous Post

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने संदीप गाडोली-ऋषि सुरुखपुरिया-कौशल गैंग का एक शातिर बदमाश को किया गिरफतार

Next Post

दिल्ली पुलिस की नई पहल: गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर मानव तस्करी का विरोध

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

रिश्वतखोरी के आरोप में सीआर पार्क थाना एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर — विभागीय जांच तेज

रिश्वतखोरी के आरोप में सीआर पार्क थाना एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर — विभागीय जांच तेज

by Shahzad Ahmed
April 13, 2026
0

राजधानी नई दिल्ली में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई देखने को मिली है।...

ncrb data of cybercrime

NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System

by Ravi Tondak
April 13, 2026
0

हाल ही में जारी National Crime Records Bureau (NCRB) की Crime in India 2023 रिपोर्ट भारत में अपराध के बदलते...

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली: राजधानी में अपराध नियंत्रण और जांच प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली,राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की थाना हौज काजी पुलिस...

Next Post
दिल्ली पुलिस की नई पहल: गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर मानव तस्करी का विरोध

दिल्ली पुलिस की नई पहल: गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर मानव तस्करी का विरोध

दिल्ली पुलिस सेंट्रल रेंज, क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दो कुख्यात अपराधियों को धरदबोचा

दिल्ली पुलिस सेंट्रल रेंज, क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दो कुख्यात अपराधियों को धरदबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • रिश्वतखोरी के आरोप में सीआर पार्क थाना एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर — विभागीय जांच तेज
  • NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System
  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • रिश्वतखोरी के आरोप में सीआर पार्क थाना एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर — विभागीय जांच तेज
  • NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System
  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

Most Viewed

  • रिश्वतखोरी के आरोप में सीआर पार्क थाना एसएचओ पर गिरी गाज, लाइन हाजिर — विभागीय जांच तेज
  • NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System
  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.