• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
October 27, 2026
in Crime News, News
0
321
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 दोपहिया वाहन बरामद; कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, 10 घोषित बदमाश भी गिरफ्तार

You Might Also Like

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

नई दिल्ली,दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रा-2’ के तहत 72 घंटे तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी के कुल 185 वाहन बरामद किए और 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 10 घोषित बदमाश (बैड कैरेक्टर) भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए कई आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह विशेष अभियान वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी,की समग्र निगरानी में चलाया गया। इसमें जिले के सभी थानों के साथ एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS), स्पेशल स्टाफ और एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने समन्वित तरीके से कार्रवाई की।

ऑपरेशन चक्रा-2 के दौरान बरामद किए गए 185 चोरी के वाहनों में 117 स्कूटी और 65 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इनमें 17 हाई-स्पीड मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। इसके अलावा एक तीन पहिया वाहन और दो चार पहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किए।

पुलिस ने अभियान के दौरान 44 व्यक्तियों के खिलाफ कुल 46 गिरफ्तारी प्रविष्टियां दर्ज की गईं। इनमें तिलक नगर और विकासपुरी थाने से संबंधित एक-एक व्यक्ति को दो-दो बार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 10 बैड कैरेक्टर शामिल हैं, जिनसे संबंधित कुल 12 गिरफ्तारी प्रविष्टियां दर्ज हुईं।

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ऑपरेशन चक्रा-2 में पिछले अभियान की तुलना में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ऑपरेशन चक्रा-1 के दौरान 72 घंटे में 116 चोरी के वाहन बरामद किए गए थे, जिनमें 113 दोपहिया वाहन शामिल थे।
वहीं, ऑपरेशन चक्रा-2 के दौरान इसी अवधि में 185 वाहन बरामद किए गए। इस तरह पिछली कार्रवाई की तुलना में 69 अधिक वाहन बरामद हुए। कुल बरामदगी में लगभग 59 प्रतिशत और दोपहिया वाहनों की बरामदगी में लगभग 61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इस अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि बरामद किए गए वाहनों का संबंध केवल वेस्ट डिस्ट्रिक्ट से नहीं था। कुल 185 वाहनों में से 91 वाहन वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मामलों से संबंधित हैं, जबकि 94 वाहन दिल्ली के अन्य जिलों में दर्ज मामलों से जुड़े हैं।

इससे स्पष्ट होता है कि विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय के जरिए वाहन चोरी के मामलों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। अन्य जिलों से संबंधित वाहनों की बरामदगी से उन मामलों की जांच में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

 

ऑपरेशन चक्रा-2 के दौरान अलग-अलग पुलिस इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने सबसे अधिक 27 वाहन बरामद किए।

इसके अलावा ख्याला थाना पुलिस ने 21, मोती नगर और तिलक नगर थानों ने 17-17, पंजाबी बाग और राजौरी गार्डन थानों ने 15-15 तथा कीर्ति नगर और विकासपुरी थानों ने 12-12 वाहन बरामद किए।

स्पेशल स्टाफ ने 11, हरि नगर थाना पुलिस ने आठ, जनकपुरी ने सात तथा मायापुरी, नारायणा और इंदरपुरी थानों ने छह-छह वाहन बरामद किए। एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने भी पांच चोरी के वाहन बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता दर्ज है।इनमें स्पेशल स्टाफ द्वारा गिरफ्तार सुमित के खिलाफ 38 पूर्व आपराधिक संलिप्तताएं दर्ज बताई गई हैं। जनकपुरी थाना पुलिस ने घोषित बदमाश दिनेश लालू को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 33 पूर्व संलिप्तताएं हैं।इसी तरह तिलक नगर थाना पुलिस ने सुधीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 30 पूर्व संलिप्तताएं दर्ज हैं। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने कासिम उर्फ वसीम को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 28 पूर्व संलिप्तताएं बताई गई हैं।

तिलक नगर पुलिस ने जतिन उर्फ भोकला को भी गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 23 पूर्व संलिप्तताएं हैं। वहीं, विकासपुरी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अक्षय के खिलाफ 20 से अधिक पूर्व आपराधिक संलिप्तताएं दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन चक्रा-2 का उद्देश्य वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाना, चोरी के वाहनों का पता लगाना, उन्हें बरामद करना और बार-बार अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

Previous Post

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

Next Post

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

by Shahzad Ahmed
November 17, 2026
0

आईआईटीएफ 2026 में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, स्कूली बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए दिया सुरक्षित...

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की हौज काजी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन अलग-अलग मामलों...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

by Shahzad Ahmed
November 13, 2026
0

शादिपुर फ्लाईओवर के पास AATS सेंट्रल की टीम ने दबोचा, पुलिस पर की थी फायरिंग; हत्या, लूट और हत्या के...

Next Post
दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained

Most Viewed

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.