• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

कमला मार्किट थाना पुलिस ने लूट की वारदात को कुछ घंटों में सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी, आधार कार्ड और चाकू बरामद

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
December 3, 2025
in News
0
358
SHARES
2.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली –  एडिशनल डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक रिषि कुमार ने बताया कि सेंट्रल ज़िले के कमला मार्किट थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को महज़ कुछ ही घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई नकदी, शिकायतकर्ता का आधार कार्ड, पर्स और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस की बाइक रैली को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त भारत का देंगे संदेश

Dwarka Road Accident: 22-Year-Old Man Killed After Truck Hits Two Motorcycles, Driver Arrested

APK File Scam: एक क्लिक से Mobile Hack, Bank Fraud और UPI Fraud का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित

29 नवंबर 2025 को आंध्र प्रदेश से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे एक यात्री ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अजमेरी गेट से लाल किले की ओर जाने के लिए ऑटो का इंतज़ार कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बहला-फुसलाकर एस.एन. मार्ग स्थित दुकान नंबर 54 पर ले गए, जहां चाकू दिखाकर ₹5000 नकद और आधार कार्ड लूट लिया।
शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 454/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ कमला मार्किट सी एल मीणा की देखरेख में एएसआई बृजेन्द्र, हेड कांस्टेबल राम कुमार और  हेड कांस्टेबल रोहित की एक विशेष टीम गठित की गई। एसीपी कमला मार्किट के समग्र पर्यवेक्षण में टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों के संभावित रूट ट्रैक किए और स्थानीय खुफिया तंत्र के जरिए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।तकनीकी निगरानी और एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजमेरी गेट क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

1.पंकज, निवासी आगरा (उ.प्र.), उम्र 28 वर्ष
2. रंजन तिवारी, निवासी गोरखपुर (उ.प्र.), उम्र 32 वर्ष

बरामदगी,आरोपी पंकज से ₹1000 नकद
शिकायतकर्ता का आधार कार्ड,आरोपी रंजन तिवारी से,वारदात में इस्तेमाल चाकू

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता को जानबूझकर निशाना बनाया और चाकू दिखाकर लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज पहले भी एक मामले में शामिल रह चुका है।

कमला मार्केट थाना पुलिस की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित प्रयासों के चलते यह केस कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया, जिससे पुलिस की मौके पर सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण मिलता है।

Tags: central districtdelhi police
Previous Post

दिल्ली पुलिस अकादमी में रंगारंग पासिंग आउट परेड, 291 नए जवानों ने ली सेवा की शपथ

Next Post

फर्जी पुलिस यूनिट और फर्जी इनकम टैक्स स्क्वाड का भंडाफोड़, 1 किलो सोना हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली पुलिस की बाइक रैली को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त भारत का देंगे संदेश

दिल्ली पुलिस की बाइक रैली को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त भारत का देंगे संदेश

by Shahzad Ahmed
October 19, 2026
0

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के तहत ‘Say No to Drugs’ अभियान, 1,300 किलोमीटर की यात्रा कर गुजरात के एकता नगर...

Dwarka Road Accident: 22-Year-Old Man Killed After Truck Hits Two Motorcycles, Driver Arrested

Dwarka Road Accident: 22-Year-Old Man Killed After Truck Hits Two Motorcycles, Driver Arrested

by Ravi Tondak
October 18, 2026
0

Three others injured in the early-morning crash near Crescent Apartment traffic signal; police register FIR under BNS provisions and seize...

APK file scam se mobile hacking, credit card fraud, UPI fraud aur bank account freeze ka risk

APK File Scam: एक क्लिक से Mobile Hack, Bank Fraud और UPI Fraud का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित

by Ravi Tondak
October 15, 2026
0

आजकल साइबर अपराधी लोगों को WhatsApp, SMS, Telegram और अन्य माध्यमों से APK फाइल भेजकर उन्हें इंस्टॉल करने के लिए...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, सुरक्षा कारणों से लागू किए गए अस्थायी प्रतिबंध

by Shahzad Ahmed
October 9, 2026
0

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अस्थायी प्रतिबंधों के...

Next Post
फर्जी पुलिस यूनिट और फर्जी इनकम टैक्स स्क्वाड का भंडाफोड़, 1 किलो सोना हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फर्जी पुलिस यूनिट और फर्जी इनकम टैक्स स्क्वाड का भंडाफोड़, 1 किलो सोना हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में UT-स्तरीय वर्कशॉप, एलजी ने ऑनरेरी रैंक प्रमोशन स्कीम को दी मंजूरी

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में UT-स्तरीय वर्कशॉप, एलजी ने ऑनरेरी रैंक प्रमोशन स्कीम को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • Supreme Court: Internet Access Is a Fundamental Right in India
  • दिल्ली पुलिस की बाइक रैली को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त भारत का देंगे संदेश
  • Dwarka Road Accident: 22-Year-Old Man Killed After Truck Hits Two Motorcycles, Driver Arrested
  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और फर्जी पुलिस कॉल: दिल्ली के कथित Sextortion नेटवर्क की जांच में क्या सामने आया?
  • Arrest vs Detention in India: Key Differences, Legal Rights and BNSS 2023 Explained
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • Supreme Court: Internet Access Is a Fundamental Right in India
  • दिल्ली पुलिस की बाइक रैली को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त भारत का देंगे संदेश
  • Dwarka Road Accident: 22-Year-Old Man Killed After Truck Hits Two Motorcycles, Driver Arrested
  • अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और फर्जी पुलिस कॉल: दिल्ली के कथित Sextortion नेटवर्क की जांच में क्या सामने आया?

Most Viewed

  • Supreme Court: Internet Access Is a Fundamental Right in India
  • दिल्ली पुलिस की बाइक रैली को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त भारत का देंगे संदेश
  • Dwarka Road Accident: 22-Year-Old Man Killed After Truck Hits Two Motorcycles, Driver Arrested

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.