• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा कर विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
August 30, 2022
in News
0
330
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोषसिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्‍ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिये

You Might Also Like

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

शाह ने कहा कि गंभीर प्रकृति के चिंहित अपराधों में पुलिस द्वारा चार्जशीट को लीगल वैटिंग के पश्‍चात ही दायर किया जाए

गृह मंत्री ने कहा कि निगरानी (surveillance) अपराध को रोकने व इसकी जांच में पुलिसिंग का प्रमुख अंग है,इसलिए दिल्‍ली में सिविल प्रशासन, पुलिस द्वारा लगाये गए कैमरों के साथ ही सार्वजानिक स्थलों जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टैण्‍ड, बाजार, RWAsद्वारा लगाये गए CCTV कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा (Integrate) जाए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ड्रग्स के अभिशाप से देश को मुक्त करने के लिए संकल्परत है, इसके लिए दिल्‍ली में भी नार्कोटिक्‍स के ऊपर नकेल कसने हेतु विस्‍तृत कार्य-योजना तैयार की गई है

दिल्ली/एन.सी.आर व समीप के राज्यों में सक्रिय मल्‍टी स्‍टेट क्रिमिनल गैंग्स पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई

बैठक में भारत में आयोजित होने वाले जी-20 सम्‍मेलन की सुरक्षा पर गहन चर्चा की गई,  केन्द्रीय गृह मंत्री जी ने निर्देश दिया कि गृह मंत्रालय की एक टीम द्वारा सुरक्षा अध्‍ययन के लिए कुछ ऐसे देशों का दौरा किया जाये जहां जी-20 सम्‍मेलन का सफल आयोजन हो चुका है

महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए इन्हें सुरक्षित वातावरण देने के प्रयासों को और अधिक प्रोफेशनल व संवेदनशील अप्रोच के साथ गति देने के निर्देश दिए

गृह मंत्री ने कहा कि आम जन की सुरक्षा के साथ ही उनकी सुविधा भी दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए ट्रैफिक के परंपरागत हॉट-स्‍पॉट जहां अत्‍यधिक जाम की स्थिति देखी जाती है उन्‍हें चिन्हित कर उनके इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर व सिग्‍नलिंग (infrastructure and signaling) तक की पूर्ण रणनीति पर विचार हो और इन हॉट-स्‍पॉट पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक कार्य-योजना बनाई जाये

बैठक में दिल्‍ली पुलिस द्वारा किए जा रहे पुलिसिंग के कार्यो पर चर्चा करते हुए संवेदनशील पुलिसिंग, अपराधों की वैज्ञानिक एवं प्रोफेशनल इन्वेस्टीगेशन, कानून एवं न्‍याय व्‍यवस्‍था प्रबंधन, साइबर क्राइम, प्रशिक्षण, भावी चुनौतियों व पुलिस कर्मियों के कल्‍याण आदि की गहन समीक्षा की गई
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कॉमनवेल्‍थ गेम (CWG),वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स सहित अन्य खेलों में पदक जीतने वाले पुलिसकर्मियों और पुलिस वार्ड्स को सम्‍मनित कर उन्हें शुभकामनाएं दी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा कर विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोषसिद्धि दर को बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए दिल्‍ली में 6 वर्ष से अधिक सजा वाले सभी अपराधों में फोरेंसिक जांच अनिवार्य करने के निर्देश दिये। श्री शाह ने यह भी कहा कि गंभीर प्रकृति के चिंहित अपराधों में पुलिस द्वारा चार्जशीट को लीगल वैटिंग (Vetting) के पश्‍चात ही दायर किया जाए। गृह मंत्री ने कहा कि निगरानी (surveillance) अपराध को रोकने व इसकी जांच में पुलिसिंग का प्रमुख अंग है,इसलिए दिल्‍ली में सिविल प्रशासन, पुलिस द्वारा लगाये गए कैमरों के साथ ही सार्वजानिक स्थलों जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्‍टेशन, बस स्‍टैण्‍ड, बाजार, RWAs द्वारा लगाये गए CCTV कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा (Integrate) जाए।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ड्रग्स के अभिशाप से देश को मुक्त करने के लिए संकल्परत है इसलिए दिल्‍ली में नार्कोटिक्‍स के ऊपर नकेल कसने के लिए विस्‍तृत कार्य-योजना तैयार की गई है। उन्होने कहा कि दिल्ली/एन.सी.आर व समीप के राज्यों में सक्रिय मल्‍टी स्‍टेट क्रिमिनल गैंग्स पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई है। बैठक में भारत में आयोजित होने वाले जी-20 सम्‍मेलन की सुरक्षा पर गहन चर्चा की गई। केन्द्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि गृह मंत्रालय की एक टीम द्वारा सुरक्षा अध्‍ययन के लिए कुछ ऐसे देशों का दौरा किया जाये जहां जी-20 सम्‍मेलन का सफल आयोजन हो चुका है।
गृह मंत्री ने कहा कि महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। शाह ने इन्हें सुरक्षित वातावरण देने के प्रयासों को और अधिक प्रोफेशनल व संवेदनशील अप्रोच के साथ गति देने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आम जन की सुरक्षा के साथ ही उनकी सुविधा भी दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए ट्रैफिक के परंपरागत हॉट-स्‍पॉट जहां अत्‍यधिक जाम की स्थिति देखी जाती है उन्‍हें चिन्हित कर उनके इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर व सिग्‍नलिंग तक की पूर्ण रणनीति पर विचार हो और इन हॉट-स्‍पॉट पर ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक कार्य-योजना बनाई जाये।
बैठक में दिल्‍ली पुलिस द्वारा किए जा रहे पुलिसिंग के कार्यो पर चर्चा करते हुए संवेदनशील पुलिसिंग, अपराधों की वैज्ञानिक एवं प्रोफेशनल इन्वेस्टीगेशन, मानव संसाधन प्रबंधन, कानून एवं न्‍याय व्‍यवस्‍था प्रबंधन, साइबर क्राइम, प्रशिक्षण, भावी चुनौतियों, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सामुदायिक पुलिसिंग, लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली, पुलिस कर्मियों के कल्‍याण आदि की गहन समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण और ऑनलाइन शिकायत के क्रम में शिकायतकर्ता को उसकी लंबित शिकायत के बारे में जानकारी देने की सुविधा उपलब्ध करवानी जानी चाहिए।

https://twitter.com/DelhiPolice/status/1564553544262266882?t=KX6x_Qh-nvTpTVRb0qCIFw&s=19

अमित शाह ने पुलिस कर्मियों की फिटनेस और पुलिस थानों के समय पर निरीक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बेहतर फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए दैनिक फिटनेस शेड्यूल का पालन और पुलिस बल में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य जाँच करने पर भी बल दिया। गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्यों को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा बदलने के लिए पुलिस कांस्टेबलों को स्कूली बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। साथ ही स्कूली बच्चों को पुलिस थाने का दौरा कराया जाए और पुलिस द्वारा सामुदायिक क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज में पुलिस की भूमिका और पुलिस से संपर्क करने के माध्यम बारे में भी स्कूली बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए।केन्द्रीय गृह मंत्री ने कॉमनवेल्‍थ गेम (CWG), वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स सहित अन्य खेलों में पदक जीतने वाले 19 पुलिसकर्मियों और पुलिस वार्ड्स को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

crimeindelhi.com

Tags: Amit Shahdelhi policedelhi police commissionerHome Minister of India
Previous Post

मध्य जिला थाना कमला मार्केट पुलिस स्टाफ ने दो स्नैचर्स को किया गिरफतार

Next Post

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ईस्ट डिस्ट्रिक के उत्कर्ष कार्य ने वाले 25 पुलिस जवानों को सम्मानित किया

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस सहायता को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार भी रहे मौजूद, स्कूल की ई-मैगजीन ‘साहस’ का हुआ ई-लोकार्पण नई दिल्ली,दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव...

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
October 27, 2026
0

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 दोपहिया वाहन बरामद; कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, 10 घोषित बदमाश भी...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

by Shahzad Ahmed
October 24, 2026
0

नई दिल्ली,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था की...

Next Post
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ईस्ट डिस्ट्रिक के उत्कर्ष कार्य ने वाले 25 पुलिस जवानों को सम्मानित किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ईस्ट डिस्ट्रिक के उत्कर्ष कार्य ने वाले 25 पुलिस जवानों को सम्मानित किया

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ व एएटीएस टीम ने थाना पहाड़गंज इलाके में हुए ब्लाइंड डकैती मामले को 24 घंटे में सुलझाया

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ व एएटीएस टीम ने थाना पहाड़गंज इलाके में हुए ब्लाइंड डकैती मामले को 24 घंटे में सुलझाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद
  • दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

Most Viewed

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.