• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
November 13, 2026
in Crime News, News
0
320
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शादिपुर फ्लाईओवर के पास AATS सेंट्रल की टीम ने दबोचा, पुलिस पर की थी फायरिंग; हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत 15 आपराधिक मामलों में है आरोपी

You Might Also Like

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में गैंगवार और संगठित अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में AATS सेंट्रल की टीम ने वांछित गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चीनू (30) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 13 नवंबर की रात करीब 12:45 बजे पटेल नगर स्थित शादिपुर फ्लाईओवर के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रकाश थाना नबी करीम का घोषित बदमाश (BC) है और 13 सितंबर 2026 को बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा के दौरान दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में वांछित था। झंडेवालान रोड पर विकास कालिया गैंग और प्रकाश उर्फ चीनू गैंग के सदस्यों के बीच विवाद के बाद पथराव, मारपीट और गोलीबारी हुई थी। इस मामले में थाना नबी करीम और थाना सदर बाजार में अलग-अलग FIR दर्ज की गई थीं।

पुलिस को 12 नवंबर को सूचना मिली थी कि आरोपी शादिपुर फ्लाईओवर के पास अपने साथी से मिलने आने वाला है। इंस्पेक्टर संदीप डबास के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल मुकुल के हाथ के करीब से निकली। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इससे पहले 28 सितंबर को स्पेशल स्टाफ सेंट्रल ने विकास कालिया गैंग के दो सदस्य मुकेश और आकाश उर्फ मट्ठी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, दोनों गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Previous Post

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

Next Post

गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
November 12, 2026
0

चोरी की छह वारदातों का खुलासा, हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, एसी की कॉपर वायर और पानी की मोटर बरामद...

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

by Shahzad Ahmed
November 9, 2026
0

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर राजधानी दिल्ली...

पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
November 6, 2026
0

रामलीला मैदान से पकड़ा गया आरोपी अशोक कुमार टुडू, वारदात में इस्तेमाल यूटिलिटी कटर बरामद; कोर्ट ने 14 दिन की...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के आरोपी को UAE से प्रत्यर्पित कर भारत लाई दिल्ली पुलिस, इंटरपोल की ली मदद

by Shahzad Ahmed
November 5, 2026
0

कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत था आरोपी, 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का है आरोप; एक साल...

Next Post
Sujit Das judgment – Supreme Court explains when the 24-hour arrest period begins

गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
  • दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां
  • पैसों के विवाद में युवक पर कटर से जानलेवा हमला, कमला मार्किट पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
  • दिवाली पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने किया शहर का दौरा, जवानों को बांटी मिठाइयां

Most Viewed

  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.