• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

Delhi Police Central District – जगुआर पेट्रोलिंग टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार बरामद, चोरी की स्कूटी और मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
March 14, 2026
in Crime News, News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मध्य जिला दिल्ली पुलिस की जगुआर पेट्रोलिंग टीम ने लगातार तीन अलग-अलग अभियानों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पर करारा प्रहार किया है।डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया, चोरी की स्कूटी बरामद की और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

You Might Also Like

फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

दिल्ली में ‘Digital Arrest’ का नया मामला

साइबर क्राइम पर बड़े सुधार की सिफारिश

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे एएसआई अनिल, हेड कांस्टेबल प्रकाश और कांस्टेबल नितिन सर्विस लेन, राजघाट रेड लाइट के पास एम.जी. रोड स्थित रोज गार्डन के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर बैठे युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ के बाद स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान मोहम्मद अनस (23 वर्ष), निवासी ओखला, एनएफसी, नई दिल्ली के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना आई.पी. एस्टेट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह हथियार समीर नामक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में जगुआर पेट्रोलिंग टीम के हेड कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल अमित दरियागंज स्थित सद्भावना पार्क के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने एक युवक को संदिग्ध हालत में काले रंग की यामाहा एरॉक्स 155 स्कूटी चलाते हुए देखा। वाहन की जांच करने पर पता चला कि यह स्कूटी थाना जगतपुरी में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सहम (20 वर्ष), निवासी तुर्कमान गेट, दिल्ली को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद कर ली।

वहीं, 9 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे बीएसजेड मार्ग पर दूरदर्शन के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर दो बदमाश भागने लगे। उसी समय इलाके में गश्त कर रही जगुआर टीम के एएसआई सुशील, हेड कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल धर्मबीर और कांस्टेबल रिंकू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहनवाज (22 वर्ष) और बिलाल (23 वर्ष), निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। तलाशी के दौरान छीना गया एचएमडी ब्लैक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मध्य जिला के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह, ने जगुआर पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रूप से गश्त और कार्रवाई कर रही है।

Previous Post

OTP Fraud: कैसे कुछ सेकंड में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Next Post

क्या पुलिस आपका मोबाइल फोन बिना अनुमति चेक कर सकती है? Can Police Check Your Phone Without Permission in India?

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
August 24, 2026
0

‘ब्रेटिश एयरवेज’ और ‘फ्यूचर विंग्स लर्निंग इंस्टीट्यूट’ के नाम से चल रहा था फर्जीवाड़ा, 7 से 10 हजार रुपये तक...

delhi digital arrest cyber fraud expose

दिल्ली में ‘Digital Arrest’ का नया मामला

by Ravi Tondak
August 23, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय cyber-fraud facilitation network का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एक...

parliamentary-committee-cyber-crime-e-fir-cbi-unified-law-2026

साइबर क्राइम पर बड़े सुधार की सिफारिश

by Ravi Tondak
August 20, 2026
0

देश में तेजी से बदल रहे साइबर अपराधों से निपटने के लिए संसद की गृह मामलों की विभाग-संबंधी स्थायी समिति...

Bank account freeze or lien

Bank Account Cyber Fraud में Freeze या Lien हो गया?

by Ravi Tondak
August 18, 2026
0

कल्पना कीजिए—आपके बैंक खाते में कोई संदिग्ध transaction दिखाई देता है। Cyber fraud की जांच में आपका account किसी money...

Next Post
क्या पुलिस आपका मोबाइल फोन बिना अनुमति चेक कर सकती है? Can Police Check Your Phone Without Permission in India?

क्या पुलिस आपका मोबाइल फोन बिना अनुमति चेक कर सकती है? Can Police Check Your Phone Without Permission in India?

Online Shopping Fraud

World Consumer Rights Day: Government Warns Citizens About Online Shopping Fraud

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार
  • Mother कमाती है तो क्या Father की Child Maintenance आधी हो जाएगी? Supreme Court का बड़ा फैसला
  • दिल्ली में ‘Digital Arrest’ का नया मामला
  • संविधान बना कैसे? संविधान सभा के अंदर की कहानी
  • साइबर क्राइम पर बड़े सुधार की सिफारिश
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार
  • Mother कमाती है तो क्या Father की Child Maintenance आधी हो जाएगी? Supreme Court का बड़ा फैसला
  • दिल्ली में ‘Digital Arrest’ का नया मामला
  • संविधान बना कैसे? संविधान सभा के अंदर की कहानी

Most Viewed

  • फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार
  • Mother कमाती है तो क्या Father की Child Maintenance आधी हो जाएगी? Supreme Court का बड़ा फैसला
  • दिल्ली में ‘Digital Arrest’ का नया मामला

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.