• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

Delhi Police – सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट थाना हौज़ काजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार,इंटर-स्टेट बर्गलरी गैंग का भंडाफोड़

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
November 19, 2025
in Crime News, News
0
324
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली – डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक निधिन वाल्सन ने बताया कि थाना हौज़ क़ाज़ीकी टीम ने एक इंटर-स्टेट बर्गलरी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो कुख्यात चोरों—अकर्म @ मुल्ला @ गोविंदा और रिज़वान @ मियां—को गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में सक्रिय होकर घरों में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।

You Might Also Like

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे, 10 लाइव कारतूस, सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले टूल्स और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं। खास बात यह रही कि आरोपी सिम-आधारित लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए डोंगल के जरिए व्हाट्सएप कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि मोबाइल नेटवर्क के ज़रिए उनकी वास्तविक लोकेशन ट्रेस न की जा सके।

मामला 26 अक्टूबर 2025 का है, जब हौज़ क़ाज़ी थाना क्षेत्र के ज़ीनत महल की एक निवासी परिवार ने पुलिस को घर में चोरी की शिकायत दी। परिवार 23 अक्टूबर को रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। वापसी पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और जाँच में पता चला कि: सोने, चांदी व हीरे के गहने,एक महंगी घड़ी,और ₹2.5 लाख नकद,घर से गायब थे।

चोरी का तरीका पेशेवर था,एसीपी कमला मार्केट, सुलेखा जागरवार ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।एसएचओ हौज़ क़ाज़ी इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सुमन के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई।एसआई नारायण (आई/सी पीपी रोडग्रैन), डब्ल्यू/एसआई राजनंदिनी, एएसआई संजीव, एएसआई संजीव,हेड कांस्टेबल भागीरथ,हेड कांस्टेबल ऐश मोहम्मद, हेड कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल गणेश की एक समर्पित टीम बनाई गई।

टीम ने 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वालों की गतिविधियों को स्कैन किया, Facial Recognition System (FRS) का उपयोग किया,30 से अधिक मोबाइल नंबरों की टेक्निकल एनालिसिस की,उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में खुफिया स्रोत सक्रिय किए।

एक आरोपी फुटेज में हरी टोपी और काले मास्क के साथ दिखा, जबकि उसका साथी लंबी ब्रिम वाली कैप पहने हुए था। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन चांदनी चौक की फुटेज में उनमें से एक का चेहरा साफ दिख गया।

FRS से कई संभावित मैच मिले, पर कोई भी उपयोगी नहीं रहा। इसी दौरान खुफिया सूत्रों से नाम “मियां जी” सामने आया, लेकिन पहचान अधूरी थी।

मोबाइल नंबरों की विस्तृत जांच में प्राथमिक आरोपी की पहचान अकर्म @ मुल्ला @ गोविंदा के रूप में हुई। यह वही व्यक्ति था, जिसे चांदनी चौक के कैमरे में साफ देखा गया था।

13 नवंबर 2025 को खुफिया इनपुट पर पुलिस टीम ने खजूरी खास में छापेमारी कर अकर्म @ मुल्ला @ गोविंदा (56 वर्ष)को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से:दो देसी कट्टे,10 जिंदा कारतूस,चोरी करने के औज़ार,कैप, मास्क, बैग और अन्य कपड़े व प्रमाण बरामद हुए।

बरामद किए गए। इस बरामदगी के आधार पर थाना खजूरी खास में आर्म्स एक्ट की अलग FIR दर्ज हुई।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड रिज़वान @ मियां है।

रिज़वान लगातार विभिन्न राज्यों में लोकेशन बदलता रहता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वह:फोन में सिम कार्ड नहीं डालता था। व्हाट्सएप चलाने के लिए सिर्फ डोंगल इंटरनेट का इस्तेमाल करता था।फर्जी नामों से बनाए व्हाट्सएप नंबरों पर कॉल करता था।
एक जगह रुकता नहीं, हर कुछ दिनों में ठिकाना बदल देता था

तकनीकी विश्लेषण में पाया गया कि रिज़वान का डोंगल-आधारित व्हाट्सएप नंबर अमरोहा (यूपी) में सक्रिय है।16 नवंबर 2025 को पुलिस ने अमरोहा में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान
1. अकर्म @ मुल्ला @ गोविंदा — 56 वर्ष,मूल निवासी: बिजनौर ( यूपी),वर्तमान: खजूरी खास, दिल्ली,इंटर-स्टेट चोर, पेशेवर तरीके से काम करता है

2. रिज़वान @ मियां — 62 वर्ष,निवासी: रामपुर (यूपी),मूल जड़ें: भोजपुर/मुरादाबाद,थाना अफज़लगढ़ का BC है।,20 से अधिक आपराधिक मामले,वर्षों से चोरी की वारदातों में सक्रिय।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस अब:इनके इंटर-स्टेट नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।अन्य सहयोगियों की पहचान,चोरी हुए गहने और कैश की रिकवरी,अन्य राज्यों में इनके लिंक तलाशने में जुटी हुई है।

Tags: central districtdelhi policePolice station houz qazi
Previous Post

G B Road Sex Workers -जीबी रोड की दीवारों में कैद दर्द: दिल्ली के रेड लाइट एरिया की उन अनसुनी आवाज़ों की कहानी जिसे शहर भूल चुका है

Next Post

सेंट्रल डिस्ट्रिक दिल्ली में महिला झांसी पेट्रोलिंग टीम की बड़ी सफलता, बस यात्री का मोबाइल चुराते पिकपॉकेटर को रंगे हाथ पकड़ा

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें

by Shahzad Ahmed
November 21, 2026
0

सब्जी मंडी थाना और महिला थाना नॉर्थ में लगाई जनसुनवाई, पुलिसकर्मियों से भी किया सीधा संवाद; महिला सुरक्षा, पीड़ितों की...

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन

by Shahzad Ahmed
November 17, 2026
0

आईआईटीएफ 2026 में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, स्कूली बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए दिया सुरक्षित...

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की हौज काजी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन अलग-अलग मामलों...

Next Post
सेंट्रल डिस्ट्रिक दिल्ली में महिला झांसी पेट्रोलिंग टीम की बड़ी सफलता, बस यात्री का मोबाइल चुराते पिकपॉकेटर को रंगे हाथ पकड़ा

सेंट्रल डिस्ट्रिक दिल्ली में महिला झांसी पेट्रोलिंग टीम की बड़ी सफलता, बस यात्री का मोबाइल चुराते पिकपॉकेटर को रंगे हाथ पकड़ा

कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात स्नैचर्स गिरफ्तार, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद

कमला मार्किट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात स्नैचर्स गिरफ्तार, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

Most Viewed

  • जनता के बीच पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, थाने में लगाई जनसुनवाई, खुद सुनीं फरियादें
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का रोड सेफ्टी पवेलियन शुरू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने किया उद्घाटन
  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.