• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Events

दिल्ली पुलिस ने शुरू की ‘जगुआर’ और ‘झाँसी’ पेट्रोलिंग टीमें, अब सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली की सड़कों पर और बढ़ेगी सुरक्षा

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
September 16, 2025
in Events, News
0
323
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,राजधानी दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। सोमवार को सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली में ‘जगुआर पेट्रोलिंग मोटरसाइकिल टीम’ और ‘झाँसी पेट्रोलिंग स्कूटी टीम’की शुरुआत की गई। इन टीमों को आज ऐतिहासिक लाल किले से विशेष आयुक्त पुलिस (कानून एवं व्यवस्था, जोन-1) रवीन्द्र सिंह यादव ने सुबह 11:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

You Might Also Like

दवा या नशे का नेटवर्क? 66.80 लाख Psychotropic Tablets जब्त

दिल्ली से जुड़ी ट्रेनों में Synthetic Drugs की बड़ी खेप, 18 किलो से ज्यादा Amphetamine-MDMA बरामद; 4 गिरफ्तार

फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

संयुक्त आयुक्त पुलिस (सेंट्रल रेंज) मधुर वर्मा, ने बताया कि यह पहल सिर्फ गश्त तक सीमित नहीं है बल्कि यह नागरिकों को सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे आपात स्थितियों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा, अपराध-प्रवण क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और मजबूत होगी, और लोगों का भरोसा और बढ़ेगा।

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक निधन वल्सन ने बताया कि इस योजना के तहत पुलिस ने 71 मोटरसाइकिलें और 15 स्कूटी तैनात की हैं।जगुआर पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें पुरुष पुलिसकर्मी चलाएंगे।झाँसी पेट्रोलिंग स्कूटी पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों के हवाले होंगी।सभी वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है ताकि उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।इन पेट्रोलिंग टीमों के लिए विशेष मार्ग और रूट तय किए गए हैं ताकि संवेदनशील और अपराध-प्रवण इलाकों पर बेहतर निगरानी रखी जा सके।

दिल्ली पुलिस ने झाँसी पेट्रोलिंग टीम को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया है। महिला पुलिसकर्मी अब स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों, मेट्रो स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त करेंगी। इन टीमों से महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा और वे किसी भी परेशानी में तुरंत मदद के लिए संपर्क कर सकेंगी।

दूसरी ओर, जगुआर पेट्रोलिंग टीम राजधानी की व्यस्त सड़कों और बड़े बाजारों में सक्रिय रहेगी। इनका मुख्य लक्ष्य छेड़छाड़, झपटमारी, वाहन चोरी और सड़क पर होने वाले अन्य अपराधों पर तत्काल अंकुश लगाना है। मोटरसाइकिल होने के कारण ये टीमें भीड़भाड़ या ट्रैफिक जाम की स्थिति में भी आसानी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेंगी।

दिल्ली पुलिस की यह नई व्यवस्था राजधानी के नागरिकों, खासकर महिलाओं और छात्राओं के लिए राहत की खबर है। अब लोग न केवल पुलिस की मौजूदगी महसूस करेंगे, बल्कि किसी भी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद भी रख पाएंगे। यह कदम दिल्ली पुलिस की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें आधुनिक तकनीक, तेज़ प्रतिक्रिया और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Tags: central districtdelhi policeNorth district
Previous Post

लाल किला जैन पर्व पंडाल चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार – सोने की झारी समेत लाखों की संपत्ति बरामद

Next Post

दिल्ली पुलिस का ‘गर्व का पर्व’: 1559 मोबाइल लौटाए, गुड समैरिटन्स और पुलिसकर्मी सम्मानित

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दवा या नशे का नेटवर्क? 66.80 लाख Psychotropic Tablets जब्त

दवा या नशे का नेटवर्क? 66.80 लाख Psychotropic Tablets जब्त

by Ravi Tondak
August 31, 2026
0

Operation Vajra 2.0 में 66,79,980 tablets जब्त, एक गिरफ्तार; CBN के अनुसार 2026 में अब तक 12.72 करोड़ tablets और...

दिल्ली से जुड़ी ट्रेनों में Synthetic Drugs की बड़ी खेप, 18 किलो से ज्यादा Amphetamine-MDMA बरामद; 4 गिरफ्तार

दिल्ली से जुड़ी ट्रेनों में Synthetic Drugs की बड़ी खेप, 18 किलो से ज्यादा Amphetamine-MDMA बरामद; 4 गिरफ्तार

by Ravi Tondak
August 30, 2026
0

New Delhi–Bengaluru और Hazrat Nizamuddin–Pune train routes पर DRI की कार्रवाई; 15 दिन में करीब 150 किलो Amphetamine-Type Stimulant drugs...

फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
August 24, 2026
0

‘ब्रेटिश एयरवेज’ और ‘फ्यूचर विंग्स लर्निंग इंस्टीट्यूट’ के नाम से चल रहा था फर्जीवाड़ा, 7 से 10 हजार रुपये तक...

delhi digital arrest cyber fraud expose

दिल्ली में ‘Digital Arrest’ का नया मामला

by Ravi Tondak
August 23, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय cyber-fraud facilitation network का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एक...

Next Post
दिल्ली पुलिस का ‘गर्व का पर्व’: 1559 मोबाइल लौटाए, गुड समैरिटन्स और पुलिसकर्मी सम्मानित

दिल्ली पुलिस का ‘गर्व का पर्व’: 1559 मोबाइल लौटाए, गुड समैरिटन्स और पुलिसकर्मी सम्मानित

दिल्ली पुलिस ने कमला मार्केट इलाके में हथियारबंद धमकी मामले का पर्दाफाश किया, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कमला मार्केट इलाके में हथियारबंद धमकी मामले का पर्दाफाश किया, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दवा या नशे का नेटवर्क? 66.80 लाख Psychotropic Tablets जब्त
  • दिल्ली से जुड़ी ट्रेनों में Synthetic Drugs की बड़ी खेप, 18 किलो से ज्यादा Amphetamine-MDMA बरामद; 4 गिरफ्तार
  • सिर्फ “समानता” लिख देना काफी था? संविधान का Article 14 आखिर हमें क्या देता है?
  • फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार
  • Mother कमाती है तो क्या Father की Child Maintenance आधी हो जाएगी? Supreme Court का बड़ा फैसला
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दवा या नशे का नेटवर्क? 66.80 लाख Psychotropic Tablets जब्त
  • दिल्ली से जुड़ी ट्रेनों में Synthetic Drugs की बड़ी खेप, 18 किलो से ज्यादा Amphetamine-MDMA बरामद; 4 गिरफ्तार
  • सिर्फ “समानता” लिख देना काफी था? संविधान का Article 14 आखिर हमें क्या देता है?
  • फर्जी एयरलाइन के नाम पर नौकरी का झांसा देकर युवाओं से ठगी, छह गिरफ्तार

Most Viewed

  • दवा या नशे का नेटवर्क? 66.80 लाख Psychotropic Tablets जब्त
  • दिल्ली से जुड़ी ट्रेनों में Synthetic Drugs की बड़ी खेप, 18 किलो से ज्यादा Amphetamine-MDMA बरामद; 4 गिरफ्तार
  • सिर्फ “समानता” लिख देना काफी था? संविधान का Article 14 आखिर हमें क्या देता है?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.