नई दिल्ली,आईपीएस अधिकारी सतीश गोल्चा (1992 बैच) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया और गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।
सतीश गोल्चा ने अपने लंबे पुलिस करियर में कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे पहले दिल्ली पुलिस में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं और कई राज्यों तथा केंद्रीय एजेंसियों में भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। उनकी पहचान एक तकनीक-समर्थक और आधुनिक पुलिसिंग पर बल देने वाले अधिकारी के रूप में है।
दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा और सेवा है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण, तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर फोकस करने का संकल्प व्यक्त किया।
पुलिस मुख्यालय में हुए इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ ने भाग लिया और नए पुलिस आयुक्त का स्वागत किया।