• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

दिल्ली के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 23 महिलाएं बचाई गईं, 7 गिरफ्तार

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
March 24, 2025
in Crime News, News
0
331
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों और 10 नेपाली महिलाओं समेत कुल 23 महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

You Might Also Like

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक  एम. हर्षवर्धन के अनुसार, उन्हें पहाड़गंज में चल रहे अनैतिक तस्करी रैकेट की कई खुफिया सूचनाएं मिली थीं। इसके आधार पर पुलिस ने निगरानी शुरू की और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

“हमें सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी पश्चिमबंगाल, नेपाल और अन्य स्थानों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली लाते थे। इन लड़कियों को पहाड़गंज के मुख्य बाजार स्थित एक मकान में रखा जाता था और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न होटलों में भेजा जाता था,” डीसीपी वर्धन ने बताया।

https://x.com/DelhiPolice/status/1904110238321766719?t=qNVI1I6Tdosmq61XtLH6xQ&s=19

दिल्ली पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई। टीम को छोटी-छोटी इकाइयों में बांटकर इलाके की गहन निगरानी की गई। पुलिस ने संदिग्ध होटलों में नकली ग्राहक भेजे, जिससे सेक्स ट्रैफिकिंग की पुष्टि हुई।

इसके बाद गॉड इन और होटल मिनी पैलेस समेत कई होटलों और एक मकान पर छापेमारी की गई, जहां से 23 महिलाओं को छुड़ाया गया। बचाई गई महिलाओं में तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नूरशेद आलम (21), मोहम्मद राहुल आलम (22), अब्दुल मन्नान (30), तौशीफ रेक्सा, शमीम आलम (29), मोहम्मद जारुल (26) और मोनिश (26) के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 मोबाइल फोन और 2 स्कूटी भी बरामद की हैं, जो इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही थीं।

दिल्ली पुलिस अब इस रैकेट के पीछे छिपे बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही, यह पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि बचाई गई महिलाओं की काउंसलिंग कराई जा रही है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

यह मामला मानव तस्करी और सेक्स ट्रैफिकिंग के खतरनाक नेटवर्क को उजागर करता है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम जनता और सामाजिक संगठनों ने सराहना की है।

Crimeindelhi.com

Tags: central districtPaharganjSex racket
Previous Post

स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आनंद विहार में पुलिस की छापेमारी

Next Post

Binance-Standard-Trading-for-Novice Users

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस सहायता को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित

by Shahzad Ahmed
October 30, 2026
0

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार भी रहे मौजूद, स्कूल की ई-मैगजीन ‘साहस’ का हुआ ई-लोकार्पण नई दिल्ली,दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव...

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
October 27, 2026
0

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 दोपहिया वाहन बरामद; कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, 10 घोषित बदमाश भी...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

by Shahzad Ahmed
October 24, 2026
0

नई दिल्ली,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने राजधानी की कानून-व्यवस्था की...

Next Post

Binance-Standard-Trading-for-Novice Users

दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस परेड 2025 में लगातार जीत के लिए सम्मानित किया गया

दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस परेड 2025 में लगातार जीत के लिए सम्मानित किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद
  • दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद

Most Viewed

  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज में किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में भव्य सम्मान समारोह, एलजी तरणजीत सिंह संधू ने मेधावी छात्रों को किया प्रेरित
  • दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रा-2’: 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.