• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

Delhi Police नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पॉकेटमार गिरोह का पर्दाफाश,पहाड़गंज पुलिस ने दो शातिर बदमाश दबोचे, डेढ़ लाख का मोबाइल बरामद

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
May 7, 2026
in Crime News, News
0
360
SHARES
2.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की पहाड़गंज थाना पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय पॉकेटमार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ सैमसंग Z Fold मोबाइल फोन बरामद किया है।

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को थाना पहाड़गंज में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे के साथ ई-रिक्शा से पुल पहाड़गंज के पास उतरा था और होटल की ओर जा रहा था। इसी दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3 के पास 2-3 अज्ञात बदमाशों ने उसका महंगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर FIR नंबर 207/2026 के तहत धारा 303(2)/3(5) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के लिए पुलिस पोस्ट संगतराशन की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई विकास, एएसआई महिपाल, कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल दिलराज शामिल थे। टीम ने एसएचओ पहाड़गंज और एसीपी पहाड़गंज की निगरानी में तकनीकी सर्विलांस, स्थानीय मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की।

लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 मई 2026 को पुल पहाड़गंज इलाके से यश उर्फ जस्सी और नबी करीम क्षेत्र से विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय विशाल निवासी नबी करीम और 22 वर्षीय यश उर्फ जस्सी निवासी नबी करीम, पहाड़गंज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि वे स्कूल छोड़ चुके हैं और बेरोजगार हैं। मौज-मस्ती और खर्चों के लिए उन्होंने राह चलते लोगों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सैमसंग Z Fold मोबाइल फोन बरामद कर लिया।जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी इलाके के घोषित बदमाश (BC) हैं और उनके खिलाफ पहले से चोरी, स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अब इस मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट आईपीएस रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मामले को स्थानीय इंटेलिजेंस, तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी विश्लेषण की मदद से रिकॉर्ड समय में सुलझाया गया।

Tags: central districtdelhi police
Previous Post

Delhi Police करोल बाग में स्नैचिंग का सनसनीखेज खुलासा: 7 KM तक सीसीटीवी ट्रेल से इंटरस्टेट बदमाश गिरफ्तार

Next Post

ऑपरेशन “गैंग बस्ट” : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो कुख्यात शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया

by Shahzad Ahmed
November 15, 2026
0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की हौज काजी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन अलग-अलग मामलों...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

by Shahzad Ahmed
November 13, 2026
0

शादिपुर फ्लाईओवर के पास AATS सेंट्रल की टीम ने दबोचा, पुलिस पर की थी फायरिंग; हत्या, लूट और हत्या के...

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
November 12, 2026
0

चोरी की छह वारदातों का खुलासा, हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, एसी की कॉपर वायर और पानी की मोटर बरामद...

Next Post
ऑपरेशन “गैंग बस्ट” : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो कुख्यात शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ऑपरेशन “गैंग बस्ट” : दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो कुख्यात शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Legal Truth vs Actual Truth

जब अदालतों में सच नहीं, सिर्फ सबूत जीतते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • हौज काजी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल घोषित बदमाश गिरफ्तार
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चीनू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Most Viewed

  • दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात, कनॉट प्लेस थाने में खुला ‘आरंभा’ क्रेच सेंटर
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मिलाप के तहत तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाया
  • गिरफ्तारी के 24 घंटे कब से शुरू होते हैं? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – Sujit Das Judgment Explained

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Advocate in Dwarka, Delhi
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.