• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

फर्जी प्राइवेट बस से लूट की वारदात नाकाम, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार,आई.पी. एस्टेट थाना पुलिस की तत्परता से यात्रियों को मिली राहत

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
January 8, 2026
in Crime News, News
0
344
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली – मध्य जिला पुलिस के थाना आई.पी. एस्टेट की टीम ने त्वरित और सतर्क कार्रवाई करते हुए फर्जी प्राइवेट बस के जरिए यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक निधिन वाल्सन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी बरामद की है, वहीं वारदात में इस्तेमाल की जा रही बस को भी जब्त कर लिया गया है।

You Might Also Like

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास एक निजी बस सस्ती सवारी का लालच देकर यात्रियों को बैठाती है। इसके बाद बस के भीतर ही यात्रियों से मारपीट कर लूटपाट की जाती है और उन्हें राजघाट व आसपास के सुनसान इलाकों में उतार दिया जाता है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी। इसी क्रम में 4 जनवरी 2026 की सुबह गश्त के दौरान कांस्टेबल सुरेंद्र और कांस्टेबल राजेंद्र ने एक संदिग्ध निजी बस को देखा और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई अमित यादव और कांस्टेबल अंकुर शामिल थे। यह कार्रवाई आई पी एस्टेट थाना इंस्पेक्टर घनश्याम किशोर की निगरानी और एसीपी कमला मार्केट सुलेखा जगरवार, आईपीएस के मार्गदर्शन में की गई। टीम ने राजघाट रेड लाइट के पास बस को रोककर जांच की।

बस के रुकते ही अंदर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और बताया कि उन्हें बस के अंदर ही लूटा गया है। मौके से तीन आरोपियों—योगेश, अरशद और प्रेमशंकर उर्फ अजय—को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,850 की लूटी गई नकदी बरामद की।

पीड़ित की शिकायत पर थाना आई.पी. एस्टेट में एफआईआर संख्या 07/26 दर्ज की गई है और लूट में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया गया है।

लूट का तरीका (मोडस ऑपरेंडी):आरोपी यात्रियों को मात्र ₹30 के फ्लैट किराये का झांसा देकर बस में बैठाते थे। इसके बाद दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर बस ले जाकर चलती बस में यात्रियों के साथ मारपीट और धमकी देकर उनसे पैसे लूटते थे। वारदात के बाद यात्रियों को एक-एक कर सुनसान इलाकों में उतार दिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी:1.योगेश (उम्र 41 वर्ष), निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली — बस चालक
2. अरशद (उम्र 46 वर्ष), निवासी जयपाल चौक, यूपी — कंडक्टर/हेल्पर
3.प्रेमशंकर उर्फ अजय(उम्र 28 वर्ष), निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली — कंडक्टर/हेल्पर

बरामदगी:₹1,850 लूटी गई नकदी,वारदात में इस्तेमाल की गई बस,पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Tags: central districtdelhi policeIp state police station
Previous Post

पूर्व केयरटेकर बना कातिल: बुजुर्ग दंपति की दोहरी हत्या का मामला सुलझा, 500 किलोमीटर अंतर-राज्यीय मैनहंट के बाद आरोपी गिरफ्तार, सोने के गहने बरामद

Next Post

जाफराबाद डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी: क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली: राजधानी में अपराध नियंत्रण और जांच प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली,राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की थाना हौज काजी पुलिस...

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by Ravi Tondak
April 11, 2026
0

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वे...

लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
April 10, 2026
0

नई दिल्ली,राजधानी दिल्ली के कमला मार्केट थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का दिल्ली पुलिस ने महज...

Next Post
जाफराबाद डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी: क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

जाफराबाद डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी: क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

How to Register an FIR in Delhi

How to Register an FIR in Delhi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Custodial Deaths in India: Strong Laws, Weak Enforcement, and a Failing System
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Most Viewed

  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.