• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

थाईलैंड से साइबर-एक्सटॉर्शन का जाल बुनकर लौटे तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का मास्टर डिग्रीधारक

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
August 16, 2025
in Crime News, News
0
328
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली,डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक निधिन वल्सन ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सेंट्रल जिले की थाना डीबीजी रोड और थाना साइबर की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचे गए साइबर-एक्सटॉर्शन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुका है। तीनों आरोपी भारी कर्ज में डूबे थे और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने थाईलैंड से व्हाट्सऐप कॉल और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए फिरौती मांगने की योजना बनाई।

You Might Also Like

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

पीएस डीबीजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि शिकायतकर्ता को एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को एक कुख्यात गैंगस्टर बताते हुए गंभीर धमकी दी। कॉलर ने कहा कि अगर उसकी मांगी गई रकम बिटकॉइन के जरिए नहीं दी गई, तो शिकायतकर्ता के बच्चों को गोली मार दी जाएगी। इसके साथ ही आरोपी ने एक क्यूआर कोड भी भेजा, ताकि पीड़ित क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान कर सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और धारा 308(4) BNS के तहत जांच शुरू की। एसीपी पहाड़गंज शौरभ ए. नरेंद्र,और एडिशनल डीसीपी-II प्रशांत चौधरी के मार्गदर्शन में दो टीमें गठित की गईं—

तकनीकी टीम: पीएस साइबर की, जो कॉल और क्रिप्टो ट्रेल का पता लगाने में लगी।
मैदानी टीम:पीएस डीबीजी रोड की, जिसने आरोपियों की गतिविधियों और ठिकानों की निगरानी की।

टीम में इंस्पेक्टर रंधीर सिंह ( एस एच ओ दीबीजी ), इंस्पेक्टर संदीप (साइबर ), इंस्पेक्टर दिनेश कुमार , एसआई नवीन , एसआई राजेश, एचसी सुनीत, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल अनुप शामिल थे।

तकनीकी टीम ने एडवांस और पेड साइबर टूल्स का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप कॉल के सर्वर ट्रेल और क्यूआर कोड से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट का पता लगाया। जांच में पता चला कि लेन-देन का रास्ता थाईलैंड से होकर भारत तक आता है। गृह मंत्रालय के i4C की मदद से पहले हुए क्रिप्टो लेन-देन का विश्लेषण किया गया, जिससे संदिग्धों की लोकेशन और पहचान स्पष्ट हुई।

इधर, मैदानी टीम ने भारत में संदिग्धों के घरों पर नजर रखी। जैसे ही आरोपियों की वापसी की सूचना मिली, उन्हें दिल्ली पहुंचते ही दबोच लिया गया।

1. सुमित (42 वर्ष) – निवासी वेस्ट पंजाबी बाग, दिल्ली, बी.कॉम ग्रेजुएट, ज्वेलरी व्यवसाय में। शिकायतकर्ता को जानता था।
2.प्रिंस (35 वर्ष) – निवासी रोशनारा रोड, पुलबंगश के पास, 9वीं फेल।
3.नितीश (31 वर्ष) – निवासी डीएलएफ कैपिटल ग्रीन, मोटी नगर, दिल्ली। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्रीधारक।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तीनों भारी कर्ज में डूबे थे और जल्दी पैसा जुटाने के लिए उन्होंने इस साजिश को अंजाम देने का मन बनाया। योजना भारत में ही बनाई गई और पकड़े जाने से बचने के लिए वे थाईलैंड चले गए, वहां से अंतरराष्ट्रीय सिम खरीदी और व्हाट्सऐप कॉल करके धमकी दी। डर का माहौल बनाने के लिए एक कुख्यात गैंगस्टर का नाम लिया गया।

क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन।
अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सऐप कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन।

Crimeindelhi.com

Tags: central districtdelhi police
Previous Post

आरोहण: द्वीप से दिल्ली — अंडमान एवं निकोबार के मेधावी छात्र पहुंचे राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा पर

Next Post

दिल्ली पुलिस ने दौलत राम कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?

by Ravi Tondak
October 2, 2026
0

Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा? Section 7, Trap और Section 17A समझिए किसी पुलिस अधिकारी या अन्य...

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

by Ravi Tondak
October 1, 2026
0

दिल्ली में Telegram-based task और cryptocurrency investment के नाम पर कथित cyber fraud का एक मामला सामने आया है। Delhi...

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त...

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अशिता पार्क में किया फील्ड पेट्रोलिंग, पिंक बूथ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by Shahzad Ahmed
October 1, 2026
0

नई दिल्ली,दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अशिता पार्क,...

Next Post
दिल्ली पुलिस ने दौलत राम कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

दिल्ली पुलिस ने दौलत राम कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे में अपहृत 3 माह के मासूम को सुरक्षित छुड़ाया, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे में अपहृत 3 माह के मासूम को सुरक्षित छुड़ाया, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी
  • दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पिपिंग समारोह, 73 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिला मानद रैंक
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Update
  • Know Your Rights
  • Law Explained
  • Constitution & Citizen Rights
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?
  • Telegram Task के नाम पर ₹7.86 लाख की Cyber ठगी

Most Viewed

  • जब Protection ही Pressure बन जाए: क्या Matrimonial Laws में Gender-Neutral Justice की जरूरत है?
  • Police ने रिश्वत मांगी तो कौन-सा कानून लगेगा?
  • 16 साल की लड़की से निकाह के बाद भी POCSO FIR क्यों नहीं हुई रद्द?

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.