• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home Crime News

अपने ही पिता द्वारा बेची गई 4 महीने की बच्ची को किया दिल्ली महिला आयोग ने रेस्क्यू

CrimeinDelhi by CrimeinDelhi
October 28, 2021
in Crime News
0
324
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेचे जाने के समय वह केवल 6 दिन की थी

You Might Also Like

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

बच्ची को दिल्ली के जहींगीरपुरी इलाके से रेस्क्यू किया गया है

मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी ना होने पर आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली महिला आयोग ने एक 4 महीने की बच्ची को जहींगीरपुरी इलाके से रेस्क्यू किया, जिसे उसके पिता ने तब बेच दिया था जब वह केवल 6 दिन की थी। दिल्ली महिला आयोग के महिला पंचायत कार्यालय शाहबाद डेयरी को 21.10.2021 को एक अज्ञात स्रोत से शिकायत मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी 6 दिन की बच्ची को बेच दिया है।  जानकारी मिलते ही आयोग ने तुरंत एक टीम बनाई और दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।  दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर महिला आयोग की एक टीम ने बेची गई बच्ची की मां को संपर्क किया।  बच्ची की मां ने बताया कि वह मिर्गी की मरीज है और जब उसकी बेटी का जन्म हुआ तो उसके पति ने उसे मधु नाम की एक महिला को बेच दिया और उसे छोड़कर रांची चला गया।  उसने यह भी बताया कि इससे पहले भी, जब उसने एक बेटी को जन्म दिया था, तो उसके पति ने बेटी को दूर के रिश्तेदार को दे दिया और बाद में उस बच्ची की मृत्यु हो गई थी।

दिल्ली महिला आयोग की शिकायत पर शाहबाद डेयरी पुलिस थाने में मामले में दिनांक 23.2021 को एफआईआर दर्ज की गई।  दिल्ली पुलिस ने बाद में मधु नाम की महिला से पूछताछ की, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने  पानीपत,हरियाणा में बच्ची को बेच दिया था।  इसके बाद दिल्ली पुलिस मधु को पानीपत ले कर गई, लेकिन वहां भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

आयोग की टीम ने लगातार दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मामले की तह तक जाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद 26.10.2021 को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक वकील के घर से बच्ची को रेस्क्यू किया गया। पूछ ताछ के दौरान वकील ने बताया कि उन्होंने पानीपत से महेश नाम के एक आदमी और मीनाक्षी नाम की महिला के जरिए बच्ची को खरीदा था।  बच्ची की तुरंत उचित मेडिकल जांच कराई गई और उसको एक शेल्टर होम में रखा गया है। आगे की कार्रवाई के लिए बच्ची को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस मामले में हफ्ता भर गुजर जाने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी ना होने पर आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।  नोटिस में उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं होने का कारण पूछा है।

डीसीडब्ल्यू अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिता ने अपनी ही 6 दिन की बच्ची को बेच दिया।  दिल्ली पुलिस को मामले की गहन जांच करनी चाहिए और जांच कर इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए।  पुलिस को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि क्या इसमें शामिल लोग तस्करी के बड़े रैकेट का हिस्सा हैं और उन्होंने अब तक कितने बच्चे बेचे हैं और अगर ऐसा पाया जाता है तो उन्हें भी रेस्क्यू करने की पूरी कोशिश करी जानी चाहिए।”

CrimeinDelhi

Previous Post

दिल्ली पुलिस की और से “अमृत रन” का आयोजन, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने “अमृत रन” को झंडी दिखाकर रवाना किया

Next Post

दिल्ली पुलिस पहली बैडमिंटन एस्प्रिट डी कॉप्र्स चैंपियनशिप का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया उद्घाटन

CrimeinDelhi

CrimeinDelhi

Related News

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली,राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की थाना हौज काजी पुलिस...

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by Ravi Tondak
April 11, 2026
0

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वे...

लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

by Shahzad Ahmed
April 10, 2026
0

नई दिल्ली,राजधानी दिल्ली के कमला मार्केट थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का दिल्ली पुलिस ने महज...

custodial death

Custodial Deaths in India: Strong Laws, Weak Enforcement, and a Failing System

by Ravi Tondak
April 10, 2026
0

“When a person enters police custody, the law promises protection—but reality often tells a different story.” Introduction The recent judgment...

Next Post
दिल्ली पुलिस पहली बैडमिंटन एस्प्रिट डी कॉप्र्स चैंपियनशिप का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया उद्घाटन

दिल्ली पुलिस पहली बैडमिंटन एस्प्रिट डी कॉप्र्स चैंपियनशिप का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया उद्घाटन

मध्य जिला थाना कमला मार्किट पुलिस ने एक जेसीएल सहित कुख्यात झपटमार को किया गिरफ्तार

मध्य जिला थाना कमला मार्किट पुलिस ने एक जेसीएल सहित कुख्यात झपटमार को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Custodial Deaths in India: Strong Laws, Weak Enforcement, and a Failing System
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Most Viewed

  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.