• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

ख़ाकी के पीछे का इंसान: जीबी रोड में तैनात महिला पुलिस की संघर्ष भरी ड्यूटी

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
December 31, 2025
in News
0
339
SHARES
2.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ख़ाकी वर्दी पहने एक जवान—जो समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर, पूरी सच्चाई, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाता है।
लेकिन अक्सर हम उस इंसान को भूल जाते हैं, जो इस वर्दी के पीछे साँस लेता है, दर्द सहता है और अपने जज़्बातों को भीतर दबाए रखता है।

You Might Also Like

NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

आज हम बात कर रहे हैं दिल्ली पुलिस की उन महिला जवानों की, जो दिल्ली के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक—जीबी रोड (श्रद्धानंद मार्ग) में तैनात हैं। यह वही इलाका है, जिसे लोग रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं। नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में एक अलग तरह की धारणा बन जाती है, लेकिन यहाँ ड्यूटी करना किसी भी पुलिसकर्मी, खासकर महिला पुलिस के लिए आसान नहीं होता।

जीबी रोड महिला पुलिस चौकी की इंचार्ज किरण सेठी और उनके साथ तैनात महिला पुलिस स्टाफ, ऐसे इलाके में 24 घंटे जनता की सेवा में जुटे रहते हैं, जहाँ हर दिन नई चुनौतियाँ सामने आती हैं। यहाँ आने वाले कई लोग मानसिक रूप से असंतुलित होते हैं, कई नशे की हालत में होते हैं, तो कई ऐसे भी होते हैं जिनकी भाषा और व्यवहार बेहद आपत्तिजनक होता है।

ऐसे माहौल में पब्लिक डीलिंग करना, अपराध को नियंत्रित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना किसी संघर्ष से कम नहीं। इसके बावजूद महिला पुलिसकर्मी पूरे संयम, साहस और पेशेवर रवैये के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं।

किरण सेठी बताती हैं कि,
“यहाँ हर तरह की शिकायतें आती हैं। हम सभी को ध्यान से सुनते हैं और तुरंत कार्रवाई करते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि इलाके में शांति बनी रहे। जीबी रोड में रह रही सेक्स वर्कर्स की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम नियमित पेट्रोलिंग और गश्त करते रहते हैं।”

बरसात हो या सर्दी, गर्मी हो या तूफान—
ख़ाकी जब जिस्म पर चढ़ जाती है, तो फिर सिर्फ़ देश और जनता ही परिवार बन जाते हैं।
एक पुलिसकर्मी अपना परिवार पीछे छोड़कर, जनता के परिवार की रक्षा में खड़ा रहता है।

सलाम है ऐसी बेटियों को—
जिनके लिए मेरे पास तारीफ़ के शब्द कम पड़ जाते हैं।
जो अपने सुख-दुख, अपने जज़्बातों को एक तरफ़ रखकर, पूरी सच्चाई और निष्ठा के साथ ड्यूटी निभा रही हैं।

दिल्ली पुलिस—शांति, सेवा और न्याय के लिए सदैव तत्पर है। और ख़ास तौर पर जीबी रोड में तैनात वे महिला पुलिसकर्मी, जो हर दिन यह साबित करती हैं कि,वर्दी सिर्फ़ पहचान नहीं, बल्कि त्याग, साहस और इंसानियत की मिसाल है।

Tags: central districtdelhi policeGb roadWomen police
Previous Post

पुलिस मुख्यालय में भव्य पद अलंकरण समारोह,सेवानिवृत्ति के दिन 137 पुलिसकर्मियों को मिली मानद उच्चतर रैंक

Next Post

Voyeurism: A Silent but Serious Crime Against Privacy and Dignity

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

ncrb data of cybercrime

NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System

by Ravi Tondak
April 13, 2026
0

हाल ही में जारी National Crime Records Bureau (NCRB) की Crime in India 2023 रिपोर्ट भारत में अपराध के बदलते...

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली: राजधानी में अपराध नियंत्रण और जांच प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में दिल्ली...

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

by Shahzad Ahmed
April 11, 2026
0

नई दिल्ली,राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की थाना हौज काजी पुलिस...

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by Ravi Tondak
April 11, 2026
0

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वे...

Next Post
Voyeurism: A Silent but Serious Crime Against Privacy and Dignity

Voyeurism: A Silent but Serious Crime Against Privacy and Dignity

Voyeurism: A Silent but Serious Crime Against Privacy and Dignity

वॉयरिज़्म (Voyeurism): छिपकर किसी को देखना भी अपराध है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System
  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
  • लूट से हत्या तक: 48 घंटे की नॉन-स्टॉप मैनहंट में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, TSR ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System
  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Most Viewed

  • NCRB 2023 रिपोर्ट: बदलता अपराध स्वरूप, बढ़ता Cyber Crime और कमजोर होती Justice System
  • तकनीक से लैस होती दिल्ली पुलिस: क्राइम ब्रांच ने आयोजित किया मेगा ट्रेनिंग सेशन, 458 अधिकारी हुए प्रशिक्षित
  • दिल्ली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: बिहार से दिल्ली तक फैले इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.