• Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us
No Result
View All Result
Crime in Delhi
No Result
View All Result
Home News

Delhi police international women’s day – ख़ाकी के पीछे छिपा साहस: दिल्ली पुलिस की महिला जवानों का जज़्बा

Shahzad Ahmed by Shahzad Ahmed
March 8, 2026
in News
0
331
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ख़ाकी वर्दी पहने एक जवान—जो समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी सच्चाई, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाती है। लेकिन अक्सर हम उस इंसान को भूल जाते हैं, जो इस वर्दी के पीछे सांस लेती है, दर्द सहती है और अपने जज़्बातों को भीतर दबाकर समाज की रक्षा में खड़ी रहती है।

You Might Also Like

Mental Harassment को कानून में कैसे साबित किया जाता है?

सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ में पुलिस जवानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

KAVACH IN ACTION: ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 वर्षीय महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 286 ग्राम स्मैक बरामद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी जिलों और इकाइयों में व्यापक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न जिलों में जागरूकता अभियान, सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा सत्र, स्वास्थ्य शिविर, स्कूटी रैली, पदयात्रा, सम्मान समारोह और सामुदायिक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करना था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम बात कर रहे हैं दिल्ली पुलिस की उन महिला जवानों की, जो दिन-रात राजधानी को सुरक्षित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ये महिला पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर परिस्थिति में सबसे पहले अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देती हैं।

दिल्ली के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक जीबी रोड (श्रद्धानंद मार्ग) है, जिसे आमतौर पर रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है। इस इलाके का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह की धारणाएं बन जाती हैं, लेकिन यहां ड्यूटी करना किसी भी पुलिसकर्मी—खासकर महिला पुलिसकर्मी—के लिए आसान नहीं होता।

श्रद्धानंद मार्ग महिला पुलिस चौकी की इंचार्ज किरण सेठी और उनके साथ तैनात महिला पुलिस स्टाफ ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में 24 घंटे जनता की सेवा में जुटे रहते हैं, जहां हर दिन नई परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यहां आने वाले कई लोग मानसिक रूप से अस्थिर होते हैं, कुछ नशे की हालत में होते हैं, तो कई बार ऐसे लोग भी मिलते हैं जिनकी भाषा और व्यवहार बेहद आपत्तिजनक होता है।

ऐसे माहौल में पब्लिक डीलिंग करना, अपराध पर नियंत्रण रखना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। इसके बावजूद महिला पुलिसकर्मी पूरे संयम, साहस और पेशेवर रवैये के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं।

बरसात हो या कड़ाके की सर्दी, भीषण गर्मी हो या तूफान—
जब ख़ाकी वर्दी शरीर पर होती है, तो फिर सिर्फ़ देश और जनता ही परिवार बन जाते हैं।

एक पुलिसकर्मी अपना परिवार पीछे छोड़कर, जनता के परिवार की सुरक्षा के लिए हर वक्त खड़ी रहती है।

सलाम है ऐसी बेटियों को—
जिनके जज़्बे और समर्पण के आगे शब्द भी छोटे पड़ जाते हैं।जो अपने सुख-दुख और जज़्बातों को एक तरफ रखकर, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही हैं।

दिल्ली पुलिस—शांति, सेवा और न्याय के अपने मूल मंत्र के साथ सदैव तत्पर है।खास तौर पर महिला पुलिसकर्मी हर दिन यह साबित कर रही हैं कि वर्दी सिर्फ पहचान नहीं होती, बल्कि यह त्याग, साहस और इंसानियत की मिसाल होती है।

Tags: delhi policeDelhi police women powerDelhi Police Women Safetyinternational womens dayWomen police duty story
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर दिल्ली पुलिस के व्यापक कार्यक्रम,महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर

Next Post

If Police Call You to the Police Station – Know Your Rights Under the New Criminal Laws

Shahzad Ahmed

Shahzad Ahmed

Related News

Mental Harassment

Mental Harassment को कानून में कैसे साबित किया जाता है?

by Ravi Tondak
April 5, 2026
0

आजकल “मेंटल हरासमेंट” शब्द बहुत सुनने को मिलता है। कई स्टूडेंट्स, इंटर्न्स, जूनियर्स और कर्मचारियों को यह महसूस होता है...

सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ में पुलिस जवानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ में पुलिस जवानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

by Shahzad Ahmed
April 7, 2026
0

नई दिल्ली के केंद्रीय जिला द्वारा कर्मियों के कल्याण, पारदर्शिता और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल...

KAVACH IN ACTION: ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 वर्षीय महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 286 ग्राम स्मैक बरामद

KAVACH IN ACTION: ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 वर्षीय महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 286 ग्राम स्मैक बरामद

by Shahzad Ahmed
April 1, 2026
0

नई दिल्ली, डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि राजधानी दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...

दिल्ली पुलिस की पिपिंग सेरेमनी: 145 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद पदोन्नति, भावुक माहौल में हुआ सम्मान

दिल्ली पुलिस की पिपिंग सेरेमनी: 145 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद पदोन्नति, भावुक माहौल में हुआ सम्मान

by Shahzad Ahmed
March 30, 2026
0

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में सोमवार को एक भव्य और भावनात्मक...

Next Post
if police call you to the station

If Police Call You to the Police Station – Know Your Rights Under the New Criminal Laws

बाहरी-उत्तर जिला, दिल्ली पुलिस को ‘बेस्ट पुलिस यूनिट’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार

बाहरी-उत्तर जिला, दिल्ली पुलिस को ‘बेस्ट पुलिस यूनिट’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Crime News

  • Mental Harassment को कानून में कैसे साबित किया जाता है?
  • सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ में पुलिस जवानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर
  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित, नई सुविधाओं की शुरुआत
  • KAVACH IN ACTION: ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 वर्षीय महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 286 ग्राम स्मैक बरामद
  • दिल्ली पुलिस की पिपिंग सेरेमनी: 145 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद पदोन्नति, भावुक माहौल में हुआ सम्मान
  • Crime News
  • Law Explained
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Crime News
  • Court & Judgements
  • Delhi Police Crime Update
  • Public Alerts
  • Law Explained
  • Disclaimer
  • Contact us

Recent Posts

  • Mental Harassment को कानून में कैसे साबित किया जाता है?
  • सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ में पुलिस जवानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर
  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित, नई सुविधाओं की शुरुआत
  • KAVACH IN ACTION: ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 वर्षीय महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 286 ग्राम स्मैक बरामद

Most Viewed

  • Mental Harassment को कानून में कैसे साबित किया जाता है?
  • सेंट्रल डिस्ट्रिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’ में पुलिस जवानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर
  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली ट्रैफिक प्रहरियों को किया सम्मानित, नई सुविधाओं की शुरुआत

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.

No Result
View All Result
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025-26 Crime in Delhi – Designed by Website Designing Company CrimeinDelhi.